पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कड़ीला गांव से अब नहीं िनकल सकेंगे आेवरलोड वाहन

कड़ीला गांव से अब नहीं िनकल सकेंगे आेवरलोड वाहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालपुरा | ग्रामीणोंके विरोध के कारण अब कड़ीला गांव में होकर ओवरलोड बजरी के ट्रक नहीं निकल सकेंगे। दो दिन से ग्रामीण ट्रकों का आना जाना बंद करने के लिए सड़क पर जाम लगा कर विरोध कर रहे हैं। बजरी के ओवरलोड ट्रक इन दिनों टोंक से नानेर कलमंडा कडीला होकर डिग्गी चौराहे से जयपुर की तरफ चोरी छिपी निकलते हैं। ओवरलोड बजरी के ट्रकों का आवागमन इस रोड पर इतना बढ़ गया कि सड़कों पर गहरे गड्ढ़े हो गए तथा सड़कों की धूल गांव के घरों दुकानों में जमा हो रही है। दो दिन पहले ट्रकों को रोक कर विरोध प्रदर्शन के बाद डीटीओ डिग्गी पुलिस तथा उपखंड प्रशासन ने 24 ट्रकों को जब्त किया था। सोमवार को भी सुबह गांव में रास्ता रोक कर ट्रकों का आना जाना बंद कर दिया गया। गांव वासियों के विरोध के चलते ट्रक चालक दूसरे रास्ते से भाग छूटे। सूचना मिलने पर डिग्गी थानाधिकारी कडीला गांव पहुंचे लेकिन ट्रक पहले भी जा चुके थे। डिग्गी थानाधिकारी उदय सिंह ने बताया कि कडीला में रास्ता बंद करने से बजरी के ट्रकों की लंबी कतार लगने की सूचना मिली थी मौके पर पहुंचे तो वहां से सभी ट्रक जा चुके थे। एसडीएम प्रभाती लाल जाट ने तहसीलदार को आदेश दिए हैं कि डिग्गी पुलिस के सहयोग से डिग्गी सोहेला रोड पर कांटे पर पटवारियों को तैनात करें जिससे बजरी भर कर आने वाले ट्रकों को पकड़ा जा सके।