उनियारा में फिर सामान्य प्रधान
पंचायतीराजचुनाव के लिए कलेक्टर सभागार में मंगलवार को आरक्षण लाटरी निकाली गई। एक बार फिर उनियारा पंचायत समिति में प्रधान पद पर सामान्य वर्ग के व्यक्ति को मौका मिल सकेगा, जबकि बाकी पांचों पंचायत समितियों में आरक्षण की स्थिति बदल गई है। मंगलवार को कलेक्टर सभागार में जिला परिषद के वार्डों, पंचायत समितियों के प्रधान एवं वार्डों की लाटरी निकाली गई। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों सहित इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। लाटरी निकलते ही कई नेताओं में खुशी का संचार हुआ तो कई अपना वार्ड महिला एवं अन्य के लिए आरक्षित होने के कारण मायूस भी होते नजर आए। लाटरी के बाद पंचायत समितियों एवं जिला परिषद के वार्ड आरक्षण के बाद कांग्रेस भाजपा के कई दिग्गजों को दूसरे क्षेत्रों में भी अपना भविष्य आजमाना पड़ेगा। कलेक्टर डॉ.टीना कुमार ने बताया कि जिले में पंचायतीराज के चुनावों में कुल 11 लाख 29 हजार 758 मतदाता हैं। इनमें सर्व प्रथम प्रधान पद को लेकर लॉटरी निकाली गई, जिसमें देवली पंचायत समिति में प्रधान का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए, निवाई में ओबीसी के लिए, मालपुरा में सामान्य महिला के लिए, टोंक में सामान्य, उनियारा में सामान्य एवं टोडारायसिंह अनुसूचित जन जाति पुरुष के लिए आरक्षित किया गया है। लाटरी निकालते समय उनियारा देवली विधायक राजेंद्र गुर्जर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, जिला प्रमुख कल्ली देवी मीणा, जिला परिषद सदस्य नरेश बंसल, देवकरण गुर्जर, मणिंद्र सिंह, छोगालाल गुर्जर, कैलाशी देवी मीणा आदि मौजूद थे।
(देखेंपेज 16 भी)
टोंक . पंचायतीराजचुनाव के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में निकाली गई लाटरी।