- Hindi News
- टोपीदार बंदूक बरामद एक गिरफ्तार, जेल भेजा
टोपीदार बंदूक बरामद एक गिरफ्तार, जेल भेजा
मालपुरा | डिग्गीथाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को पुलिस ने अवैध रूप से बंदूक लेकर घूमने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाधिकारी उदय सिंह के अनुसार मंगलवार को ग्राम सोडा निवासी हरी पुत्र गणेश मोग्या को अवैध रूप से टोपीदार बंदूक लेकर घूमते गिरफ्तार किया गया। बंदूक जब्त कर मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया