- Hindi News
- भामाशाह के लिए मांदोलाई आदर्श पंचायत घोषित
भामाशाह के लिए मांदोलाई आदर्श पंचायत घोषित
भामाशाहयोजना के तहत मांदोलाई ग्राम पंचायत को आदर्श पंचायत घोषित किया गया है। ग्राम पंचायत के सभी तीनों गांवों में प्रत्येक महिला मुखिया परिवार का भामाशाह कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
एसडीएम डॉ. सूरजसिंह नेगी के निर्देश पर कार्ययोजना संपन्न करने लिए टीम बनाई गई है और मॉनिटरिंग के लिए विकास अधिकारी महेंद्र कुमार जैन, तहसीलदार औंकारमल चौधरी को कहा गया है। पदेन सचिव, हल्का पटवारी, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य कर्मचारियों को योजना में लापरवाही बरतने पर कडी़ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
टोडारायसिंह| उपखंडक्षेत्र में चल रहे भामाशाह योजना शिविर में अब तक कुल 6,274 परिवार जुड़ चुके हैं। एसडीएम सूरजसिंह नेगी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की पांच पंचायतों एवं कस्बे के 7 वार्डों में शिविर लगाए जा चुके हैं। इनमें अब तक कुल 6,274 परिवारों एवं 22,045 व्यक्तियों का भामाशाह नामांकन किया चुका है। कुल 4,447 आधार कार्ड बन चुके हैं। बैंक में 2,997 खाते खोले जा चुके हैं। 1,508 राशनकार्ड शुद्धि, 2,709 पेंशन सत्यापन तथा 220 विशेष योग्यजन चिह्नीकरण हो चुका है।
टोडारायसिंह| उपखंडक्षेत्र में चल रहे शििवर में मंगलवार को वार्ड चार के लोगों ने भामाशाह कार्ड बनवाए। इसके अलावा आधार कार्ड बनाकर बैंक में खाते भी खोले गए।
मालपुरा. भामाशाहशिविर में पंजीयन कराते वार्ड चार के नागरिक।