भीलवाड़ा नागौर ने जीता खिताब
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साकिब कोे गोल्ड मेडल
प्राथमिकशिक्षा विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय 14 वर्ष आयु वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में भीलवाड़ा छात्रा वर्ग में नागौर की टीम ने फाइनल मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद प्रथम स्थान प्राप्त कर शील्ड पर कब्जा किया। छात्र वर्ग में भरतपुर छात्रा वर्ग में बाड़मेर जिले की टीमें दूसरे स्थान पर रही। मंगलवार को समारोह पूर्वक संपन्न हुई राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सुभाष गालव अध्यक्षता कर रहे प्रधान रामगोपाल चौधरी ने विजेता टीमों को शील्ड प्रदान की। प्रतियोगिता आयोजित करने वाले राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल बृजलाल नगर के शाला प्रधान प्रतियोगिता संयोजक रामकरण वर्मा ने सभी का आभार जताया। अतिथियों ने खेल के लिए मन में जीत के जज्बे की जरूरत बताई तथा दूसरे तीसरे नंबर पर रही टीमों को भविष्य में अच्छी तैयारी करने के लिए प्रेरित किया खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान दिए। प्रतियोगिता में तीसरे नंबर पर रही सार्दुल स्पोटर्स बीकानेर छात्र वर्ग एवं हनुमानगढ़ छात्रा वर्ग के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान पर छात्रा वर्ग में चूरू, पांचवें स्थान पर जालौर छठे स्थान पर अलवर तथा सातवें स्थान पर पाली आठवें स्थान पर डूंगरपुर की टीम रही। इसी प्रकार छात्र वर्ग में चतुर्थ स्थान पर जोधपुर, पांचवें स्थान पर टोंक, छठे स्थान पर बाड़मेर सातवें स्थान पर जयपुर आठवें स्थान पर सीकर की टीम रही। फाइनल मैच देखने के लिए हायर सेकंडरी स्कूल के खेल मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ रही। सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान तैनात करने पड़े। प्रथम स्थान पर रही भीलवाड़ा नागौर की दोनों टीमें अजमेर संभाग की है तथा आयोजक जिला भी अजमेर संभाग का होने से संभागीय की जीत मानी गई है।
निवाई के खिलाडिय़ों ने किया नाम रोशन
निवाई | अजमेरसंभाग संस्कृत शिक्षा विभागीय क्रीड़ा प्रतियोगिता छात्रा वर्ग में राउप्रा संस्कृत विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रधानाध्यापक मनमोहन स्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता में आदित्य शर्मा विष्णु कुमार गौतम ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दोनों ही छात्रों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में आदित्य शर्