बकायादारों को होंगे नोटिस जारी
मालपुरा | क्रयविक्रय सहकारी समिति की आम सभा में समिति के आगामी वित्तीय वर्ष में खर्चे के लिए 22 लाख रुपए का बजट पारित किया गया है। बैठक में 25 वर्ष पहले की बकाया वसूली के लिए संबंधितों को नोटिस जारी करने का प्रस्ताव पारित किया गया है।
समिति अध्यक्ष भंवरलाल मुवाल की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित की गई आम सभा में समिति के सदस्यों ने बडी संख्या में भाग लिया। समिति व्यवस्थापक सुभाष चन्द सिरवा ने गत सभा बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई जिसके अनुमोदन के बाद समिति के भंवरलाल विजय ने समिति के आगामी वित्तीय वर्ष 2015-16 के बजट प्रस्तावों को रखा बजट में समित को कृषि उपज से 1.50 लाख, खाद बिक्री से 9 लाख, कीटनाशक दवाई की बिक्री से 1 लाख, बीज बिक्री से 1 लाख, अनियंत्रित वस्तुओं के वितरण से 1 लाख तथा ब्याज से 8.50 लाख रुपए की आय का प्रस्ताव पेश किया गया। समिति को आगामी वित्तीय वर्ष में 14 लाख 27 हजार रुपए व्यय होने के बाद 7 लाख 73 हजार रुपए के शुद्ध लाभ के लाभ की राशि का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया बैठक में समिति के भंवरलाल विजय ने बताया कि लगभग 25 वर्ष पूर्व के मालपुरा ग्राम सेवा सहकारी समित में बकाया चल रहे 5 हजार 526 रुपए, बावड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति के 2716.20, भासू जीएसएस के 6070.82, खरेड़ा जीएसएस के 2440.30, मेहरू जीएसएस के 18955.67, पथराज जीएसएस के 6062.44, जीएसएउस के 1175.25, बरवास जीएसएस के 3727.83, हमीरपुर जीएसएस के 2060, इन्दोकिया जीएसएस के 1116.01, बोटूंदा जीएसएस के 13605.35, कुहाड़ा जीएसएस के 2441.60, मोर भाटियान जीएसएस के 16457.69 तथा पंवालिया जीएसएस के पेटे 1367.32 इस प्रकार कुल 15 ग्राम सेवा सहकारी समितियों से समिति को 76 हजार 090.53 रुपए वसूली के लिए नोटिस जारी करना आवश्यक है। समिति ने नोटिस जारी करने का प्रस्ताव पारित कर वसूली कार्रवाई करने का निर्णय किया। सदस्य छोगालाल गुर्जर ने बकाया वसूली के लिए नोटिस जारी करने के प्रस्ताव की सराहना की। बैठक में क्रय विक्रय सहकारी समिति मालपुरा द्वारा राशन सामग्री का व्यापार शुरू करने का निर्णय किया। बैठक में समिति निदेशक मंडल के सभी सदस्य पदाधिकारी उपस्थित थे।