पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो चिकित्सकों को थमाया नोटिस

दो चिकित्सकों को थमाया नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिकित्साएवं स्वास्थ्य समिति की बैठक सोमवार को कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें कलेक्टर डाॅ.टीना कुमार ने दो चिकित्सकों को नोटिस जारी किए करने साथ ही दो चिकित्सकों को जिला अस्पताल में लगाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिले के सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवंटित लक्ष्य हर हाल में पूरे होने चाहिए। लक्ष्य अर्जित करने में कोताही बरती गई तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लक्ष्य अर्जित करने में पिछडऩे वाले पीएचसी सीएचसी पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने उनियारा ब्लॉक में नसबंदी के सबसे कम लक्ष्य अर्जित करने पर नाराजगी जाहिर की तथा संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि आगामी बैठक से पूर्व आवंटित लक्ष्यों में शत प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करे। मालपुरा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी नवर| नोगिया एवं डॉ.गीगाराम वर्मा पीएचसी देवपुरा को 17 सीसीए के तहत नोटिस जारी किया हैं।

बैठक में संस्थागत प्रसव के लक्ष्यों मे सोडा, सोप, पंचाला, लांबाकला, गणेती, कठमाना, देवड़ावास, देवपुरा आदि क्षेत्रों में पिछडऩे पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। इसी प्रकार देवड़ावास में कार्यरत चिकित्सक वंदना शर्मा एवं सोडा चिकित्सा अधिकारी को जिला अस्पताल में नियुक्त के निर्देश दिए।

टोंक. चिकित्साएवं स्वास्थ्य समिति की बैठक को संबोधित करती कलेक्टर।

स्कूल के खाली भवनों का उपयोग करें

बैठकमें कलेक्टर ने एकीकृत हुए स्कूलों के खाली भवनों का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समुचित उपयोग करने के प्रस्ताव देने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कक्षा 6 से 12वीं कक्षा के स्कूली बच्चों को सुचारू रूप से कृमिनाशक दवा वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जागरूक सप्ताह के तहत चिकित्सालयों में माकूल साफ सफाई के लिए एनजीओ,उद्यमी,व्यापारियों, छात्र एवं आमजनों को भी सहभागी बनाए। बैठक में सीएमएचओ डॉ.भूषण सालोदिया, पीएमओ एस.एन.वर्मा, सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित सभी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।