पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवधेश शर्मा बने उप प्रमुख

अवधेश शर्मा बने उप प्रमुख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतीराज चुनाव के तहत रविवार को जिला परिषद एवं जिले की छह पंचायतों में हुए उप प्रमुख एवं उप प्रधान के चुनाव में भाजपा का ही दबदबा रहा। जिला परिषद में भाजपा उप प्रमुख बनाने में कामयाब रही। हालांकि इस चुनाव में प्रमुख के मुकाबले एक वोट कम मिला, लेकिन उनियारा में भाजपा प्रधान बनाने के बाद उप प्रधान नहीं बना पाई। वहीं टोंक में बहुमत होते हुए भाजपा का प्रधान तो नहीं बन सका। लेकिन उप प्रधान बनाने में भाजपा कामयाब रही।

भाजपा की उप प्रधान के चुनाव में क्रोस वोटिंग बखूबी नजर आई। टोडारायसिंह में भाजपा प्रत्याशी प्रधान की भांति ही उपप्रधान भी निर्विरोध रहा। निवाई में कांग्रेस का प्रधान बनने के बाद उप प्रधान भाजपा का बना। यहां पर भी कांग्रेस में क्रोस वोटिंग दिखाई दी। देवली में भाजपा उप प्रधान बनाने में भी कामयाब रही। मालपुरा में बीजेपी की उप प्रधान बनी। रविवार को उप प्रमुख एवं उप प्रधान चुनाव के लिए जिला परिषद पंचायत समिति कार्यालय के बाहर आवश्यक इंतजाम किए गए थे।

सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुए। उप प्रमुख के चुनाव के लिए भाजपा से अवधेश शर्मा एवं कांग्रेस से मणिंद्र लोदी चुनाव मैदान में उतरे। दोनों ही दलों के जिला परिषद सदस्य मतदान करने जल्दी ही गए थे। उप प्रमुख के चुनाव में भाजपा के अवधेश शर्मा को 16 मत मिले। जबकि कांग्रेस के मणिंद्र लोदी को 9 मत ही मिले।

जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस का एक वोट क्रोस हुआ था। लेकिन उप प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को पूरे 9 वोट मिले। जबकि भाजपा को भी सभी अपने सदस्यों के वोट मिले। उप प्रमुख अवधेश शर्मा के बनते ही भाजपा में हर्ष की लहर दौड़ गई। विधायक अजीत सिंह मेहता, जिला प्रमुख बने सत्यनारायण चौधरी सहित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शंकरलाल ठाढा, राजेंद्र पराना, अशोक कासलीवाल, ओपी पांडे, आिसफ नकवी आदि ने हर्ष जताया।

टोंक. उपजिला प्रमुख अवधेश शर्मा के बनने पर भाजपा विधायक नेता हर्ष जताते हुए।

अवधेश शर्मा