मालपुरा में पारसी देवी 15 वोट से जीती
मालपुरा| मालपुरापंचायत समिति उपप्रधान के पर भाजपा की महिला प्रत्याशी पारसी देवी बैरवा को निर्वाचित घोषित किया गया है। पारसी देवी बैरवा की जीत की घोषणा से भाजपा में खुशी की लहर दौड गई। कांग्रेस के उपप्रधान प्रत्याशी बलराज चौधरी को चार वोट मिले वे दूसरे स्थान पर रहे। जबकी पारसी देवी को 19 मत प्राप्त हुए इनमें 17 भाजपा के दो निर्दलीए शामिल थे। निर्दलिए प्रत्याशियों ने प्रधान के चुनाव में मताधिकार का प्रयोग नहीं किया लेकिन उपप्रधान के चुनाव में दोनों निर्दलियों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया इससे भाजपा प्रत्याशी को 19 वोट मिले जबकी कांग्रेस को चार वाेटों से तसल्ली करनी पडी।