भाजपा के पांच कांग्रेस का एक उपप्रधान
पंचायत समितियों के निर्वाचित उपप्रधान
निवाई| रविवारको पंचायत समिति के उप प्रधान के चुनाव में कांग्रेस को मात देते हुए भाजपा ने उप प्रधान पद हथिया लिया। भाजपा प्रत्याशी शंकरलाल शर्मा को 13 मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस के घनश्याम को 8 मत ही मिले। शनिवार को प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस को 12 मत मिले थे। चुनाव अधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि उप प्रधान पद के लिए भाजपा से शंकरलाल शर्मा कांग्रेस से घनश्याम ने नामांकन दाखिल किया। चुनाव प्रक्रिया के बाद हुए मतदान में भाजपा प्रत्याशी शंकरलाल को 13 मत कांग्रेस प्रत्याशी को 8 मत मिले। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी शंकरलाल 5 मतों से विजयी रहे। मतदान के दौरान 3.31 बजे भाजपा के जितेन्द्र, रामदेव, उरमान रमेश ने मतदान किया। उसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम प्रधान चंद्रकलां ने मतदान किया। करीब 3.50 बजे भाजपा के तेजभंवर सिंह एवं आशा ने मतदान किया तथा 4 बजे भाजपा की संतोष स्वामी ने मतदान किया। 4.15 बजे कांग्रेस की बाबूडी, रेखा, प्रियंका, लादूलाल, सुनिता देवी, दानाबाई, ब्रहमप्रकाश, पृथ्वीराज, पपीता देवी एवं श्योजीलाल ने मतदान किया। मतदान पूर्ण होने के बाद करीब 4.30 बजे मतों की गिनती हुई। जिसमें भाजपा के शंकर काका विजय घोषित किए गए। ज्ञात रहे कि पंचायत समिति के 21 वार्डों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के 12 भाजपा के 9 सदस्य निर्वाचित हुए थे। देवली|यहांरविवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय में सम्पन्न पंचायत समिति के उपप्रधान चुनावों मे भाजपा के रमेश शर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी चित्रलेखा राजपूत को एक मत से परास्त कर निर्वाचित हुए हैं। रविवार को भाजपा से बगावत कर चित्रलेखा के नामांकन भर देने से दिनभर चर्चाओं का बाजार गरम था। मौंके की नजाकत को भांप कर कांग्रेस से जीते 9 सीआर सदस्यों ने निर्दलीय को मत दिया है। चुनाव अधिकारी मनोजकुमार ने बताया कि उपप्रधान चुनाव को लेकर रविवार सुबह भाजपा से रमेश शर्मा, कांग्रेस से पांचुराम एवं भाजपा से बगावत कर चित्रलेखा राजपूत ने नामांकन दाखिल किया था। नाम वापसी के समय कांग्रेस के पांचुराम ने अपना पर्चा वापस ले लिया। जिसके चलते निर्दलीय भाजपा में मुकाबला था। 3 बजे बाद मतदान करवाने के बाद की गई गणना में भाजपा के रमेश शर्मा को 21 में से 11 निर्दलीय प्रत्याशी चित्रलेखा को 10 मत मिले। जिस पर शर्मा को प्रधान पद के लिए निर्वाचित किया गया। उधर भाजपा से बगावत कर चित्रलेखा के निर्दलीय आवेदन कर देने से चर्चाओं का दोर चलपड़ा की भाजपा में भीतरी घात होगी ओर कांग्र्ेस के 9 सदस्य भी उन्हें ही मत देंगे लेकिन ऐसा हुआ नही।
उनियारा|पंचायतसमितउनियारा के शनिवार को हु़ए उपप्रधान के चुनाव में कांग्रेस के नंदकिशोर साहू एक मत से विजयी रहे। इन्हें आठ मत मिले जबिक सीमा को सात वोट मिले।
रमेश शर्मा (भाजपा)
वोट: 11 अंतर : 01
चित्रलेखा(कांग्रेस)
(प्रतिद्वंद्वी):वोट : 10
नंदकिशोर (कांग्रेस)
वोट: 08 अंतर : 01
सीमामीणा (भाजपा)
(प्रतिद्वंद्वी):वोट : 07
जगदीश जाट (भाजपा)
निर्विरोध
शंकर शर्मा (भाजपा)
वोट:13 अंतर : 05
घनश्याम(कांग्रेस)
(प्रतिद्वंद्वी):वोट : 08
पारसी देवी (भाजपा)
वोट: 19 अंतर : 15
बलराज(कांग्रेस)
(प्रतिद्वंद्वी):वोट :04
कनका गुर्जर (भाजपा)
वोट: 11 अंतर : 04
राजाराम(कांग्रेस)(प्रतिद्वंद्वी):वोट: 07