उपयोग से पहले ही भवन जर्जर
कार्यालय संवाददाता| मालपुरा
पंचायतसमिति परिसर में राजकोष से निर्मित तकनीकी विज्ञान भवन उपयोग में लेने से पहले ही जर्जर हालत में पहुंच गया। रविवार को अचानक नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम प्रभाती लाल जाट ने भवन निर्माण में घटिया सामग्री लगाने पर जोरदार नाराजगी जताई। उन्होंने भवन के अंदर बाहर दीवारों का अभी से प्लास्टर गिरने पर आश्चर्य जताते हुए बीडीओ को भवन निर्माण में उपयोग सामग्री की जांच कराने भुगतान पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं।
खास बात यह है कि पंचायत समिति परिसर में लाखों की लागत से निर्मित किया गया सफेद पुताई वाला यह तकनीकी विज्ञान भवन पंचायत समिति के ही प्रतिनिधि ने अवैधानिक रूप से निर्मित कराया है।
एसडीएम ने भवन की घटिया फर्स को उखाडने घटिया दरवाजे के घटिया पत्तडे के किवाडों को खोल कर हटाने के लिए भी आदेशित किया हे। उघर बीडीओ भूराराम बलाई ने बताया है कि भवन निर्माण वास्वत में घटिया होना पाया गया है पूर्व में ही भवन की जांच कर घटिया निर्माण के चलते भुगतान रोक दिया गया था। उन्होंने एसडीएम के आदेश की अनुपालना में तत्काल कार्रवाई शुरू करने की जानकारी दी है।
जानकारी के अनुसार दस लाख से ज्यादा की लागत से उच्च क्वालिटी का भवन बनाने की बजाए घटिया भवन के चारों तरफ दीवारों से प्लास्टर गिरने कमरों में फर्स टूटी होने के साथ साथ भवन की पुताई में भी निम्नता बरती गई है।
एसडीएम ने भवन की सामग्री की जांच संबंधित विभाग से कराने के निर्देश दिए है। उधर पंचायत समिति के पुराने भवनों की अनदेखी की जा रही है जबकी नए भवनों के नाम पर लाखों खर्च करने का मामला उजागर हुआ है।
पंचायत समिति कार्यालय भवन के बरामदे की छत से चूने के बडे बडे टुकडे गिरते देख एसडीएम ने रविवार को खुद ही लकडी से छत पर लटक रहे चूने को गिराया जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं हो। उन्होंने इसकी मरम्मत कराने के आदेश भी दिए हैं।
मालपुरा. पंचायतसमिति के नवनिर्मित भवन की जांच कर घटिया सामग्री लगाने घटिया निर्माण मामले की जांच कराने भुगतान रोकने के आदेश दिए हैं।