जिला परिषद से चलेगा विकास अभियान
अधूरे आवास की समीक्षा शुरू
मालपुराउपखंड के ग्राम ढोलाखेड़ा निवासी भाजपा के युवा नेता हाल ही में निर्वाचित डीआर उपजिला प्रमुख अवधेश शर्मा एडवोकेट ने कहा है कि मालपुरा सहित समूचे टोंक जिले में जिला परिषद से विकास अभियान चलाया जाएगा। गरीब को काम विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। सरकारी योजना का लाभ प्रत्येक उस व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा जिसके लिए वह योजना सरकार ने बनाई है।
उन्होंने जिले के मतदाताओं द्वारा लहराए भाजपा के परचम पर बधाई देते हुए कहा है कि इससे हमारी जिम्मेदारियां बढ़ी हैं। लोगों की अपेक्षा पर हम खरे उतरे यही प्रयास रहेगा। प्रशासनिक अमले को मुस्तैद किया जाएगा तथा नागरिकों की समस्या का तत्काल हल हो सके ऐसे प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने कहा है कि ग्राम पंचायतों को नियमित रूप से खोलने तथा गांव का काम गांव में ही पूरा करने पर जोर दिया जाएगा। जिससे लोगों को उपखंड या जिला स्तर के दफ्तरों में चक्कर नहीं काटने पड़ें। पंचायत राज में होने वाले काम काज पारदर्शी होंगे तथा भ्रष्टाचार करने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी। भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी चाहे वे अधिकारी कर्मचारी हो या फिर प्रतिनिधि हो किसी को नहीं बख्शा जाएगा। जिले को विकसित कर अग्रणी जिलों की सूची में शामिल करने के पूरे प्रयास होंगे। मालपुरा टोडा क्षेत्र के विकास पर पूरा ध्यान केंद्रित रहेगा। उन्होंने अपने वार्ड के मतदाताओं का भी आभार जताया है, जिन्होंने जिला परिषद में उप प्रमुख के पद तक पहुंचाने में सहयोग दिया। जिले में सड़कों का सुधारीकरण बिजली पानी तथा चिकित्सा सेवा को सुधारा जाएगा। उन्होंने कहा है कि डीआर सीआर से जिले के सरकारी कार्यालयों स्कूलों का औचक निरीक्षण कराया जाएगा उनकी रिपोर्ट के आधार पर जिला परिषद कलेक्टर द्वारा कार्रवाई की जाएगी। मालपुरा पहुंचने पर उप जिला प्रमुख अवधेश शर्मा का उनके समर्थकों पार्टी पदाधिकारियों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया आतिशबाजी की गई।
नवनिर्वाचितप्रधान का सम्मान
निवाई |ग्राम पंचायत चैनपुरा में नवनिर्वाचित प्रधान चंद्रकला गुर्जर, सरपंच हेमलता बैरवा एवं नवनिर्वाचित वार्ड पंचों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रधान चंद्रकला ने कहा कि गांवों के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।