िपला रहे काढ़ा, बांट रहे हैं मास्क
स्वाइनफ्लू रोग से मोत लगातार रोगी मिलने के बाद लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। इससे बचाव के लिए आयुर्वेद विभाग की और से जनसहयोग से जगह-जगह काढा पिलाने के लिए स्टाले लगाई जा रही है। आयुर्वेदिक काढा पिलाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाएं, व्यापारी सहित अन्य संगठन लोगों को जागरूक करने आयुर्वेदिक काढा पिलाने के लिए आगे रहे है। डीपो व्यापार मंडल द्वारा लोगों को जागरूक कर मास्क वितरण किए गए।
स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए मंगलवार को सुबह 10 बजे जवाहर बाजार के व्यापारियों की और से पाचं हजार लाेगों को काढा पिलाया गया। बुधवार को कृष्णगोपाल कालेडा की तरफ से पुरानी टोंक के टंडियों के मोहल्ला में वैध बालकृष्ण शर्मा, कम्पाउंडर सत्यनारायण शर्मा के तत्वाधान में काढा पिलाया जाएगा। आयुर्वेद विभाग की ओर से स्वाइन फ्लू रोग से बचाव रोकथाम को लेकर शहर में पिलाने के लिए काढा वितरण किया जा रहा हैं। जिला आयुर्वेद विभाग टोंक के अनुसार टोंक शहर में सआदत अस्पताल, सवाईमाधोपुर चौराहा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सहयोग से करीब 5037 लोगों को काढा पिलाया गया। जिले के 102 औषद्यालयों में स्वाइन फ्लू रोग से बचाव के लिए काढा पिलाने के निर्देश दिए हैं।
आयुर्वेदविभाग ने टीम बनाई
टोंक|स्वाइन फ्लूके प्रकोप के चलते आयुर्वेद विभाग ने बुधवार को काढा पिलाने के स्थानों का निर्धारण करते हुए दल बनाए है। जिला आयुर्वेद अधिकारी ने बताया कि कृषि उपज मंडी गेट पर डॉ. घनश्याम मीणा कंपाउंडर इंद्रकुमार राव, खरा कुआ पुरानी टोंक पर डॉ. प्रेमसिंह माली कंपाउंडर बाबू लाल गुर्जर, आयुर्वेद चिकित्सालय सआदत अस्पताल पर डॉ. नंदकिशोर कंपाउंडर ताराचंद यादव, सेंट सोल्जर विद्यालय तालकटोरा पर डॉ. कपल गोठवाल, नवोदय विद्यालय छान पर डॉ. मनीष कुमार को लगाया गया है। जो वहा मोजूद रहककर आयुर्वेक काढा पिलाएंगे।
डोरटु डोर सर्वे कर देखे मरीज
पीपलू| राजकीयसामुदायिक चिकित्सालय के अधीन पीपलू, काशीपुरा, मुमाणा, डोडरिया में स्वाइन फ्लू की जांच को लेकर डोर टू डोर सर्वे किया गया। चिकित्सक डॉ. रामअवतार माली ने बताया कि सर्दी, जुकाम के रोजाना 50 से 70 मरीज रहे है। जिनकी स्क्रीनिंग की जाकर उनका उपचार किया जा रहा है। स्क्रीनिंग में श्रेणी के मरीजों को सर्दी, जुकाम की दवा दे रहे है, वहीं बी श्रेणी के मरीजों को टेमी फ्लू दी जा रही है। स्क्रीनिंग में सी श्रेणी में अभी तक कोई मरीज नहीं मिला है। बी श्रेणी में मिले दो मरीजों को दवा दी जाने के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ है। बगड़ी राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सक डॉ. साकिब ने बताया कि स्वास्थ्य अधीन बगड़ी, प्यावड़ी, सिसोला, मवासीपुरा, ढुंढिया में डोर टू डोर सर्वे किया गया है।
कस्बे के यूनानी चिकित्सालय सहित क्षेत्र के सभी आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में मंगलवार को स्वाइल फ्लू से बचाव को लेकर काढा पिलाया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेद इंचार्ज रामसहाय शर्मा ने बताया कि मंगलवार को डोडवाडी, डारडातुर्की, लोहरवाड़ा, रानोली, जौला, चौगाई, झिराना के आयुर्वेद चिकित्सालयों एवं पीपलू के यूनानी चिकित्सालय ने काढा का सार्वजनिक स्थानों पर काउंटर लगाया और प्रत्येक आने जाने वाले को पिलाया।
मॉस्कलगा कर गए स्कूल
निवाई| स्वाइनफ्लू का भय छोटे कस्बों में पहुंच चुका है। शहर के विद्यालयों में पढने वाले छात्र-छात्राएं भी स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए मुंह पर मॉस्क लगाकर विद्यालय रहे है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे अभियान का असर भी लोगों पर हो रहा है। लोग स्वाइन फ्लू से बचाव के तरीके अपनाने लगे है। आयुर्वेद विभाग द्वारा विशेष रूप् से सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों औषधालयों में इस बीमारी से बचाव के लिए निशुल्क क्वाथ बनाकर पिलाया जा रहा है। मंगलवार को स्थानीय आयुर्वेद औषधालय के मेल नर्स सत्यनारायण गर्ग ने सब्जी मंडी स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, श्री दिगम्बर जैन चन्द्रप्रभु विद्यालय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाणी जमात में करीब 300 विद्यार्थियों को काढा पिलाया।
स्वाइन फ्लू से बचाव हेतु राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुनारा में जागरूकता सेमीनार का आयोजन किया गया। विद्यालय के शिक्षक चन्द्रप्रकाश खण्डेलवाल ने बताया कि सेमीनार में डॉ. गोपाल गौतम ने स्वाइन फ्लू रोग की जानकारी दी तथा बचाव के उपाए बताए। स्वाइन फ्लू का आयुर्वेदिक नाम वातश्लेश्मिक ज्वर है और इससे बचाव के लिए काढा पिलाया जाता है। इस दौरान छात्र-छात्राओं, स्टाफ एवं ग्रामीणों को काढा पिलाया। इसी प्रकार राजकीय माध्यमिक विद्यालय खणदेवत में चिकित्सा अधिकारी वैद्य बी.एल. बैरवा ने स्कूल के 108 विद्यार्थियों एवं 35 ग्रामीणों को काढा पिलाया।
राजमहल|स्वाइनफ्लूसे बचाव के लिए मंगलवार को कस्बे के निजी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक औषधियों से निर्मित काढ़ा पिलाया गया। आयुर्वेद चिकित्सक वैद्य प्रहलाद शर्मा ने बताया कि गांव विद्यालयों में अध्ययनरत 900 छात्र छात्राओं को काढ़ा पिलाया गया है।
मालपुरा-लांबाहरिसिंह|स्वाइनफ्लूसे बचाव कार्यक्रम तहत मंगलवार को लांबाहरिसिंह गांव पहुंचे एसडीएम प्रभाती लाल जाट उन्य उपखंड स्तरीय अधिकारियों ने आयुर्वेदिक औषद्यालय द्वारा स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए की गई औषधि -काढा-स्कूल के सैंकड़ों छात्र छात्राओं को पिलाया। एसडीएम ने इस अवसर पर छात्रों गांव वासियों को स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने इस गंभीर रोग से बचने के लिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने छात्रों सहित गांव वासियों से कहा कि वे अपने आस पास गंदगी नहीं रहने देंवे। कचरा एक जगह या कचरा पात्र में ही डाले। गंदे पानी की निकासी स्वयं नागरिक सुनिश्चित करें। एक दूसरे के प्रति सदभाव रखने से मानसिक शांती विकास को गति मिलती हे। उन्होंने गांव में आपसी भाईचारा रखने की अपील की तथा अतिक्रमण करने वालों की तत्काल सूचना प्रशासन देने को कहा है।
राजमहल. स्कूलमें दवा पीते िवद्यार्थी।
निवाई. एकविद्यालय में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए माॅस्क लगाकर पढाई करते बच्चे।
टोेंक. क्षेत्रमें लोगों को स्वाइन फ़्लू से बचाव के लिए मास्क वितरित करते व्यापारी।
पीपलू. विद्यार्थियोंको काढ़ा िपलाते।