- Hindi News
- चुनाव में धांधली के िवरोध में बहिष्कार और धरना
चुनाव में धांधली के िवरोध में बहिष्कार और धरना
डूंगरीकलाग्राम पंचायत पर पंचायत क्षेत्र के लोगों ने एकत्र होकर यहां सोमवार को शुरू किए गए दो दिवसीय शिविर का बहिष्कार कर दिया। शिविर में आए अधिकारी कर्मचारियों को काम नहीं करने दिया गया तथा ग्राम पंचायत के समक्ष एकत्र होकर चार घंटे प्रदर्शन किया।
डूंगरी वासियों का आरोप था कि हाल ही में कराए गए पंचायत सरपंच चुनाव में जबरदस्त धांधली की गई गांव वासियों के वोटों की अनदेखी कर अन्य प्रत्याशी को जबरन विजयी घोषित कर दिया, जिससे लोगों में रोष है। शंकर भड़ाना मुकेश गुर्जर सहित पोखर जाट, रामकरण चौपडा, घासी जाट, रामप्रकाश विकास भड़ाना, रामकिशन,रामजीवण पूर्व उपसरपंच के नेतृत्व में ग्राम पंचायत के राजीव गांधी सभा भवन के समक्ष धरने प्रदर्शन कर रहे गांव वासियों ने कहा कि जब तक ग्राम पंचायत सरपंच के चुनाव का सही निर्णय नहीं कर दिया जाता डूंगरी में कोई सरकारी कार्य नहीं करने दिया जाएगा गांववासी बहिष्कार करेंगे। इसकी शुरूआत सोमवार को लगाए गए भामाशाह शिविर से की गई है। ग्राम वासियों के विरोध के कारण शिविर में पहुंचे पटवारी, ग्राम सचिव बैंक कर्मी सहित अन्य कर्मचारी सूने पांडल में बैठे रहे। सूचना मिलने पर डूंगरी गांव पहुंचे एसडीएम प्रभातीलाल जाट, डीएसपी प्रदीप मोगा, तहसीलदार सुभाष हेमानी बीडीओ भूराराम बलाई डिग्गी पुलिस ने ग्राम वासियों हारे प्रत्याशी के परिजनों से समझाइश की। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि चुनाव में आर के निर्णय को बदलने का अधिकारी एक मात्र न्यायालय को है अगर किसी प्रकार की शिकायत है तो न्यायालय में याचिका दायर कराएं। उन्होंने गांव वासियों को सरकारी योजनाओं से वंचित रखने को गलत बताया। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की समझाइश के बाद भामाशाह शिविर शुरू हो सका।
मालपुरा. डूंगरीकलामें विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पर डूंगरीकला गांव पहुंचे एसडीएम, डीएसपी तहसीलदार तथा बीडीओ ने गांव वासियों को शांत िकया।
मालपुरा. डूंगरीकलागांव वासियों के विराेध के कारण सूना पड़ा भामाशाह शिविर का पांडाल।
मालपुरा. डूंगरीकलागांव में सोमवार को ग्राम पंचायत के बाहर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामवासी। लोगों ने आरोप लगाया कि सरपंच चुनाव में धांधली हुआ है।