पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चारभुजानाथ मंदिर से पर्दा हटा

चारभुजानाथ मंदिर से पर्दा हटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुलूस के साथ पीठाधीश्वर रामदयाल महाराज ने किया लोकार्पण

मालपुरा|अखिलभारतीय रामस्नेही संप्रदाय की मालपुरा शाखा के विजयवर्गीय समाज के तत्वावधान में चारभुजानाथ मंदिर का करीब बीस बाइस लाख रुपए की लागत से जिर्णोद्धार करा आलीशान मंदिर का सोमवार को लोकापर्ण समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रीय संत रामस्नेही संप्रदाय के शाहपुरा पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी रामदयाल जी महाराज ने मंदिर में लगाई गई लोकार्पण पट्टिका पर्दा हटा कर मंदिर को जन सेवार्थ समर्पित किया।

इससे पूर्व मालपुरा पहुंचने पर मालपुरा विजयवर्गीय समाज, महिला मंडल युवा संगठन की ओर से पीठाधीश्वर स्वामी रामदयाली जी महाराज की व्यास सर्किल पर अगुवानी की गई। व्यास सर्किल से समाज बंधु विशाल जुलूस के रूप में बैंड बाजों के साथ शहर भ्रमण करते हुए आचार्य श्री के सानिध्य में मंदिर पहुंचे। जहां पीठाधीश्वर की पधरावणी की गई। पीठाधीश्वर ने फीता काट कर मंत्रोच्चार के साथ जिर्णांेद्धारित मंदिर को दर्शनार्थ जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामगोपाल विजय राणोली का समारोह में साफा साल से सम्मान किया गया। समारोह के अध्यक्ष रामजीलाल विजय खजूरिया कन्हैयालाल विजय सोनवा, कन्हैया लाल सोनवा डॉ.वीरेंद्र विजय का साफा साल पहना कर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश आनंद ने किया। मालपुरा समाज के महामंत्री रामचरण डास ने मंदिर जिर्णोद्धार का लेखा जोखा प्रस्तुत किया इस अवसर पर समाज की प्रतिभाओं को पीठाधीश्वर स्वामी रामदयाल जी महाराज द्वारा सम्मानित किया गया। मालपुरा समाज अध्यक्ष सीताराम डालमिया, महामंत्री रामचरण डास सुरेश टहला ने अतिथियों का स्वागत किया आभार जताया। सायंकाल समाज का सामूहिक भोज आयोजित किया गया। इस अवसर पर चारभुजा मंदिर में छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर के सानिध्य में चारभुजानाथ भगवान की सामुहिक आरती की गई स्वामी जी ने इस अवसर पर प्रवचन करते हुए राम नाम को सुखदाता काम को दुख का द्योतक बताया। उन्होंने समाज के लोगों के धर्म विकास कार्य की सराहना की मुक्ति मार्ग के लिए सतसंग भजन करने पर जोर दिया।

मालपुरा. चारभुजामंदिर के लोकार्पण समारोह में प्रवचन देते रामस्नेही संप्रदाय शाहरपुरा पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी रामदयाल जी महाराज।