- Hindi News
- लांबाहरिसिंह में अतिक्रमण हटाओ अभियान 10 से
लांबाहरिसिंह में अतिक्रमण हटाओ अभियान 10 से
मालपुरा| लांबाहरिसिंहगांव में दस फरवरी से स्वच्छता कार्यक्रम की शुरूआत अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया जाएगा। उपखंड प्रशासन पीडब्लूडी द्वारा ग्राम पंचायत के सहयोग से मुख्य बाजार बस स्टेंड सहित गांव के अंदर भी अतिक्रमणों को चिंहित कर ध्वस्त किया जाएगा। एसडीएम प्रभाती लाल जाट ने बताया कि पीडब्लूडी के अधिकारियों द्वारा जेसीबी मशीन से मंगलवार को लांबाहरिसिंह में सडके के आस पास किए गए अतिक्रमण हटाए जााएंगे। इस अवसर पर बीडीओ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। अतिक्रमण हटाने की सूचना ग्राम वासियों को सोमवार को ही पीडब्लूडी अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक तौर पर लांबावासियों को दे दी। उधर अतिक्रण हटाओ अभियान में सामान को तौड फौड करने की संभावना को देखते हुए दुकानदारों ने स्वयं ही अपनी दुकानों के आगे से छप्पर टिन शेड तथा तिरपाल आदि हटाना शुरू कर दिया है। ग्राम पंचायत उपखंड प्रशासन की अनदेखी के चलते लांबाहरिसिंह में अजमेर रोड पर अंदर जाने के रास्ते पर सामान फैलाने ठेले लगाने के अलावा टिनशेड छप्परों से रास्ते को सिकोड़ दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि लांबाहरिसिंह के बालाजी मंदिर वाले चौक में साग सब्जी फल बैचने वाले ठेलों को खड़ा किया जाएगा। इससे बाजार में यह व्यवधान पैदा नहीं करें। एसडीएम ने लांबाहरिसिंह को स्वच्छ गांव बना कर प्रदेश देश स्तर तक चमकाने की योजना बताई है।
जुआखेलते चार गिरफ्तार (टोंक): सार्वजनिकस्थान पर जुआ खेलने के मामले में चार जनों को गिरफ्तार किया है। संघपुरा निवासी मुकेश, प्रहलाद, राधेश्याम, पानमल जुआ खेल रहे थे उन्हें गिरफ्तार कर पास से 470 रुपए जब्त किए गए।