सिकुडेंगे फुटपाथ, रोड होंगी चौड़ी
मुख्यबाजार नवीन मंडी महावीर मार्ग में आए दिन रास्ता जाम होने की समस्या से निजात पाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बाजारों के फुटपाथों को हटा कर सड़कों को चौड़ी करने का निर्णय लिया है।
इस संबंध में पालिका ने फुटपाथों की पैमाइश भी की है तथा एसडीएम ने पालिका जेईएन को फुटपाथ हटाने की कार्रवाई से पूव लोगों को अपने सेफ्टी टेंक पानी के टैंकों को सुरक्षित हटाने के लिए आगाह करने के आदेश दिए है। दो पूर्व फुटपाथों को हटाने से पूर्व नागरिकों को सचेत करने के मामले में चर्चा के दौरान एसडीएम ने बताया कि पालिका के जेईएन ने बता दिया है समाचार पत्रों से लोगों को सूचित किया जा रहा है मैंने स्वयं एक एक घर को फुटपाथ से पानी सेप्टी टेंक हटाने की सूचना देने का अभियान चला रखा है। एसडीएम ने कहा है कि पंचायत चुनाव के कारण फुटपाथ तोड़ने की कार्रवाई को अंजाम देने में विलंब हो रहा है, लेकिन यह स्पष्ट है कि सड़कों को चौड़ी कर लोगों को राहत पहुंचाने के लिए फुटपाथ हटाए जाएंगे। नालियां अब बरामदे के पास से निकलेगी तथा सड़कों पर खडे़ रहने वाले वाहनों के लिए केदारनाथ मंदिर के पीछे मैदान में एवं विजयवर्गीय सेवा सदन के पास वाले क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बाजार में खडे़ पाए जाने वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है। इसके अलावा एसडीएम प्रभातीलाल जाट ने बताया है कि सड़क पर बैठ कर सब्जी बेचने वालों को पुरानी तहसील के पास पुरानी जेल के पीछे वाले मैदान में शिफ्ट किया जाएगा। वहां सभी सब्जी फल विक्रेता अपने ठेले दुकान लगाएंगे। उन्होंने पंचायत चुनाव समाप्त होने के तुरंत बाद मालपुरा शहर को सुंदर विकसित करने की कार्रवाई शुरू करने की जानकारी दी है। बाजारों में वाहनों की बढ़ती संख्या ओर आवागन में उत्पन्न होने वाली समस्या के मद्यनजर उपखंड प्रशासन नगर पालिका ने मालपुरा के महावीर मार्ग बाजार नवीन मंडी बाजार के फुटपाथों को तोड़ कर रास्ते चौड़े करने की कार्रवाई को अंतिम रूप दे दिया है। नागरिकों की मांग पुलिस के यातायात संबंधी सुविधा को देखते हुए पहले आठ फरवरी से शहर के फुटपाथों को हटाने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन पंचायत चुनाव के कारण अब यह अभियान दो चार दिन बाद शुरू की जाएगी। इसके लिए पालिका को आदेश दे दिए गए है। पालिका के अधिकारी जेईएन सी.पी.चौधरी ने फुटपाथ हटाने नालियों का निर्माण कराने में होने वाले खर्चे का एस्टीमेट पेश किया है।