पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस के लिए अच्छे संकेत

कांग्रेस के लिए अच्छे संकेत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक | राज्यमें हुए विधानसभा उपचुनाव में चार में से तीन सीटें जीतने पर कांग्रेसियों ने पार्टी के लिए अच्छे संकेत बताया है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर आतिशबाजी की। कई जगह मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने उपचुनावों में कांग्रेस की सफलता को भाजपा सरकार के कामकाज पर जनता का फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद करना वसुंधरा को भारी पड़ा है। कांग्रेस कमेटी में बैठक में कई नेताओं ने विचार व्यक्त किए और आगामी निकाय चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं का जीत के लिए जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व विधायक कमल बैरवा, शिवजीराम मीणा, मुजीब आजाद, मेहमूद शाह, शकील खान, अब्दुल खालिक, राजू मालावत, कमर सिद्दिकी, युसुफ खान यूनिवर्सल, सै. बरकात हसीन, देवकरण गुर्जर, दिनेश चौरासिया, अनुराग गौतम, कैलाशी देवी मीणा, तुर्राब अली, संजय टिक्कीवाल, अशोक महावर, मुराद गांधी, सुजीत सिंहल, शकीलुर्रहमान, रामधन चौधरी आदि थे।

मालपुरा| उपचुनावमें चार विधानसभा में से तीन पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत से उत्साहित ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में सुभाष सर्किल पर आतिशबाजी की जमकर नारे लगाए। कांग्रेस के हरिनारायण पारीक ने इस अवसर पर कहा कि राजस्थान की जनता भाजपा के असली रूप को पहचान चुकी है। इस अवसर पर पूर्व उपप्रधान गोपाल गुर्जर, शरीफ मोहम्मद रंगरेज, मुन्ना खां, राजू पांडेता, नंदकिशोर सैनी, सलीम खान, जावेद रंगरेज, दीपक पांडेता, युनूस, असलम, रामलाल धोबी, अब्दुल वहाब मिर्जा, रामजस खारोल, गोपीचंद खारोल, हनीफ, अब्दुल लतीफ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

देवली| राज्यमें विधानसभा उपचुनाव में चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों की जीत होने पर कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ है। जिला कांग्रेस सचिव सत्यनारायण सरसड़ी ने बताया कि राज्य में मुख्यमंत्री ने चुनाव के दौरान झूठे वादे कर अपनी सरकार बनाई थी। सरकार बनने के बाद जनता की सुध नहीं लेने से जनता ने उपचुनाव में कांग्रेस को विजय बनाकर राज्य की सरकार पर प्रश्न चिह्न लगा दिया है। पार्टी की जीत पर कांग्रेस जनों ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी।

निवाई| विधानसभाउप चुनाव में कांग्रेस के तीन सीटों पर कब्जा