पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीणों ने रुकवाया सीसी रोड का काम

ग्रामीणों ने रुकवाया सीसी रोड का काम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पचेवर|ग्राम पंचायतके राजपुराबास गांव में पंचायत प्रशासन द्वारा बनवाई जा रही सीसी सड़क का निर्माण ग्रामीणों ने ठेकेदार द्वारा मनमर्जी करने का आरोप लगाते हुए रुकवा दिया। ग्रामीण मदनलाल ने बताया कि ठेकेदार द्वारा गांव के ही कुछ लोगों से मिली भगत कर सीसी सड़क निर्माण ार्यकिया जा रहा था। जिसकी जानकारी मिलने पर उचित मापदण्ड़ अपना कर सड़क निर्माण करने के लिए उपखण्ड़ अधिकारी मालपुरा प्रभातीलाल जाट को भी ज्ञापन दिया गया था। जिसमें अवगत कराया कि सरपंच घनश्याम गुर्जर द्वारा एक जाति विशेष का पक्ष लेकर भेदभाव किया जा रहा हैं। ठेकेदार द्वारा मनमर्जी से सडक़ में दिए जा रहे घुमावों से नाराज ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को रूकवा दिया। सूचना मिलने पर सरपंच घनश्याम गुर्जर ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

पचेवर. ग्रामीणोंको समझाने का प्रयास करती पुलिस।

खबरें और भी हैं...