पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोशनी से जगमगाया जोड़ला बालाजी धाम

रोशनी से जगमगाया जोड़ला बालाजी धाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालपुरा ग्रामबालापुरा मेहरू के जोडला बालाजी मंदिर वर्षों बाद बिजली की रोशनी जगमगाने लगा है। बुधवार को मंदिर परिसर तक पहुंची बिजली लाइन के बाद मुख्य अतिथि प्रधान शीला मीणा टोडारायसिंह अध्यक्षता कर रही मेहरू सरपंच विजया कंवर ने बिजली का बल्ब जला कर बिजली का शुभारंभ किया इस अवसर पर मंदिर जीर्णोद्घार के लिए शिलान्यास भी किया गया हवन में आहूतियों के साथ शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ भामाशाहों ने इस अवसर पर करीब पच्चीस लाख रुपए देने की घोषणा की जोड़ला बालाजी समिति के मंत्री मोती लाल जाट ने बताया कि महावीर प्रसाद शांतीलाल छामुनिया मेहरू ने मंदिर जीर्णोद्घार के लिए सीमेंट लोहा देने की घोषणा की है। इसी प्रकार महावीर प्रसाद यशवंत जोशी अंबापुरा ने एक लाख पच्चीस हजार मोतीलाल जाट मुंडेती ने एक लाख इक्कीस हजार तथा पदमचंद्र ठेग्या मेहरू मालपुरा ने एक लाख एक हजार रुपए का सहयोग करने की घोषणा की कार्यक्रम में रंगलाल गुर्जर , पन्ना लाल, महावीर प्रसाद छामुणिया, सरपंच रूचिता सैनी आदि उपस्थित थे। मालपुरा टोडा विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने बालाजी मंदिर के सामुदायिक भवन में बिजली कनेक्शन के लिए विधायक कोष से एक लाख बासठ हजार रुपए प्रदान करने की अनुशंसा की है। समारोह में ग्राम बालापुरा , मेहरू, अंबापुरा, रामेश्वरपुरा, कल्यापुरा, रींडल्या , पीमूण , इंदोली, मुंडेती, लांबाकला, खारोल का बास मालपुरा के श्रद्धालुओं ने बडी संख्या में भाग लिया

खबरें और भी हैं...