वकीलों ने की एडीजे कोर्ट खोलने की मांग
उनियारा|अभिभाषक संघके पदाधिकारियों ने उच्च न्यायालय रजिस्ट्रार के नाम पत्र भेज कर उनियारा में एडीजे न्यायालय खुलवाने की मांग की है। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष कन्हैया ठाड़ा, सच्चिदानंद शर्मा, गोविंद शर्मा, श्रीराम गोयल, मोहम्मद लईकखान, बाबूलाल कासलीवाल, प्रेमचंद जैन, महेंद्र प्रतापसिंह, हरिराजसिंह, रामकिशन सैनी, ओमप्रकाश सैनी, इकबाल अहमद, वकील अहमद, बद्रीलाल यादव आदि वकीलों ने बताया कि न्यायालय में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में वर्तमान में करीब 2700 फौजदारी, 175 दीवानी, मुंसिफ न्यायालय में 1400 फौजदारी 275 दीवानी प्रकरण विचाराधीन है। परिवादियों को कई प्रकरणों के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।
विविपरीक्षाएं 17 फरवरी से
देवली|स्थानीयदेवकन्यास्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्वविद्यालय परीक्षा 17 फरवरी से प्रारम्भ होगी। कॉलेज प्राचार्य एवं केन्द्राधीक्षक डॉ. सोनल कंछल ने बताया कि महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय की स्वयंपाठी छात्राओं की परीक्षा 17 फरवरी से प्रारम्भ होगी। नियमित छात्राओं की विज्ञान संकाय की परीक्षा 24 फरवरी कला संकाय की 26 फरवरी से प्रारम्भ होकर 4 मई तक आयोजित होगी। इन परीक्षाओं में महाविद्यालय की लगभग 1835 छात्राएं भाग लेगी।
जुगाड़से दुर्घटना होने की आशंका
उनियारा|जुगाड़मेंकृषि जिंस भरा होने के बाद उन पर सवारियां बैठाकर यात्रा करवाने से जनहानि होने की आशंका बनी रहती है। कस्बे से इंद्रगढ़, पलाई, नगरफोर्ट, ककोड़, ढिकोलिया, बनेठा, डाबला-बालीथल, अलीगढ़, खोहल्या, बरूधन, सुरेली, सोप आदि मार्गों पर जुगाड़ बेधड़क दौड़ते नजर आते हैं। पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी होने के बावजूद भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। थानाप्रभारी प्रेमसिंह का कहना है कि समय-समय पर जुगाड़ के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है।
सरपंचसंघ जिला कार्यकारिणी गठित
टोंक|सरपंच संघजिलाध्यक्ष एडवोकेट हंसराज धाकड़ ने कार्यकारिणी गठित की है। सावंतगढ़ सरपंच दुर्गालाल मीणा संरक्षक, पचेवर सरपंच घनश्याम गुर्जर, राजमहल सरपंच चांद खां मंसूरी, बोसरिया सरपंच रामेश्वर चांगल, दाबड़दुंबा सरपंच अजय राज सिंह, बालीथल सरपंच सत्यनारायण जांगिड़, सुनारा सरपंच सीताराम मीणा, जिला उपाध्यक्ष, मोरला सरपंच परमेश्वर चौधरी, बरवास सरपंच हनुमान प्रसाद बैरवा जिला महामंत्री, झिलाई सरपंच भंवरलाल यादव, सांखना सरपंच शिवनंदन चौधरी, राजपुरा सरपंच रामअवतार शर्मा, हैदरीपुरा सरपंच इंद्रराज मीणा, बड़ागांव सरपंच रामस्वरूप गुर्जर, पराणा सरपंच लक्ष्मण मीणा जिला मंत्री, डाबरकलां सरपंच प्रताप कंवर जिला कोषाध्यक्ष तथा पलेई सरपंच ममता शर्मा, ककोड़ सरपंच रामबिलास गुर्जर जिला प्रवक्ता मनोनीत किया है।
प्रतिभासम्मान समारोह को लेकर चर्चा
टोंक|अखिल भारतीयवीर गुर्जर महासभा कार्यालय में शुक्रवार को महासभा की बैठक हुई। इसमें घाटा नेनवाड़ी (बौंली) में स्थित श्री देवनारायण मंदिर में होने वाले गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह के बारे में चर्चा की गई। संरक्षक शैलेष गुर्जर ने बताया कि समारोह में टोंक जिले से भी गुर्जर समाज की प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष नंदलाल लांगड़ी, प्रवक्ता हंसराज गुंजल, सुरेश हरसल, चरतसिंह फागणा, धारासिंह फागणा, मोहरसिंह, उम्मेद, रूपसिंह, कालू, संपत, दयाराम, सुरज्ञान, रोहित धाभाई, श्योजीराम, खुशीराम, मस्तराम, ब्रजेश धाभाई, अशोक, संदीप गोठडा, देवराज अरनिया केदार, शिवराज, जीतराम, गंगदेव, गणेश नारायण, सीताराम आदि मौजूद थे।
विधायकने किया प्याऊ का लोकार्पण
देवली|शुक्रवार को नगर पालिका मंडल द्वारा दशहरा मैदान में नवनिर्मित पानी की प्याऊ का लोकार्पण देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने किया।इस मौके पर विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि राज्य सरकार की जनहित की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाकर आमजन को लाभान्वित करे। इस दौरान पालिकाध्यक्ष रेखा जैन, पार्षद शिवराजसिंह मीणा, कहकशा खानम, पूर्व पालिकाध्यक्ष रतन मंगल, शिखरचंद जैन, संजय सिंहल, संजय जैन, उमाशंकर खूंटेटा आदि उपस्थित थे।
प्रवीणतोगडि़या आज मालपुरा आएंगे
मालपुरा।विश्वहिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगडिया 13 को मालपुरा में सभा को संबोधित करेंगे। विश्व हिंदू परिषद मालपुरा के तत्वावधान में आयोजित धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम के तहत तोगिडिया हायर सैकेंड्री स्कूल के खेल मैदान में धर्म सभा को संबोधित करेंगे। सवा बारह बजे विश्व हिंदू परिषद की ओर से नसिया बालाजी मंदिर से विशाल वाहन रेली निकाली जाएगी। वाहन रेली शहर भ्रमण करती हुई स्कूल के खेल मैदान पर पहंूचेगी। जहां तोगडिया का ओजस्वी उद्बोधन होगा
आपदाओंसे बचाव के बताए उपाय
उनियारा|पलाईगांवके राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को गांधी नगर गुजरात से आई छठी बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के जवानों ने छात्र-छात्राओं प्राकृतिक आपदाओं से बचाव की जानकारी दी। टीम के उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने भूकंप, सुनामी, चक्रवात, भूस्खलन, रेल दुर्घटना आदि हादसों से होने वाली हानि को कम करने तथा बचाव, राहत कार्यों के उपाय बताते हुए प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रेमलाल मीना, गिरदावर कैलाशनारायण मीना, बालूराम चौधरी, श्योजीलाल धाकड़, प्रहलाद वर्मा, इस्लाम मोहम्मद, मुकेश गुर्जर, गोपीलाल मीना सहित स्कूली छात्र-छात्राएं ग्रामीण मौजूद थे।
देवली. प्याऊका लोकार्पण करते विधायक राजेन्द्र गुर्जर।
उनियारा.जुगाड़ मेंजिंस परबैठी सवारियां।