कांस्टेबल से मारपीट कर 50 हजार छीने
मालपुरा | थानाकोतवाली में कार्यरत कांस्टेबल से मारपीट कर 50 हजार रुपए लूटने का मामला कोतवाली में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल मुकेश मीणा ने रिपोर्ट में कहा है कि वह बुधवार शाम सवाई माधोपुर रोड की कॉलोनी में बाइक से जा रहा था। इसी बीच दो बाइकों से आए चार लोगों ने रास्ते में बाइक लगाकर उसे रोक िलया। उससे मारपीट कर 50 हजार रुपए छीन लिए। बाद में मुकेश ने कोतवाली में सूचना दी दी। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। मुकेश ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज करवाया है। उल्लेखनीय रहे कि कुछ दिनों पहले ही हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से एक महिला के गले से सोने की चेन लूटने वाले आरोपियों का पुलिस अभी कोई सुराग नहीं लगा पाई है कि बुधवार की शाम पुलिसकर्मी भी लूट का शिकार हो गया है।