- Hindi News
- एसीबी में जब्त बृजलाल नगर का रिकार्ड मंगाएंगे : बीडीओ
एसीबी में जब्त बृजलाल नगर का रिकार्ड मंगाएंगे : बीडीओ
बीसलपुर-दूदू परियोजना ने नहीं दिए ढाई करोड़
मालपुरा | ग्रामपंचायत राजपुरा के ग्राम बृजलाल नगर का पंचायत समिति में कोई रिकॉर्ड ही नहीं है। इस कारण बृजलाल नगर के आवासीय भूखंड घोटाले में नया मोड़ गया और समस्या गहरा गई है। पंचायत समिति में करीब 8 वर्ष से बृजलाल नगर से संबंधित पत्रावली ही नहीं है। हालत यह है कि रिकॉर्ड नहीं होने से बृजलाल नगर के नेहरू उद्यान मामले में बीडीओ उपखंड प्रशासन किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। उधर पंचायत समिति का बृजलाल नगर से संबंधित रिकॉर्ड वर्षों से एसीबी टोंक कार्यालय में जब्त है।
बीडीओ भूराराम बलाई ने बताया कि बृजलाल नगर में तत्कालीन सरपंच सचिव द्वारा विवादित नेहरू उद्यान की जमीन पर जारी किए पट्टों के खिलाफ महेश केजडीवाल की ओर से एसीबी टोंक में प्रकरण पेश करने के बाद एसीबी ने पंचायत समिति से रिकॉर्ड जांच के लिए मंगवाया था। एसीबी ने रिकॉर्ड अभी तक नहीं लौटाया है। उन्होंने बताया कि रिकॉर्ड कई बार मांगा गया, लेकिन नहीं मिला। बीडीओ ने बताया कि बृजलाल नगर का रिकॉर्ड एसीबी से लेने के लिए एक प्रतिनिधि टोंक भेजा जाएगा।
हालांकि ग्राम पंचायत के मामले में बीडीओ या पंचायत समिति को कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है, फिर भी उच्चाधिकारियों द्वारा जानकारी मांगने पर पत्रावली नहीं होने से परेशान होना पड़ता है। ग्राम पंचायत राजपुरा के बृजलाल नगर गांव से संबंधित मामलों में पंचायत समिति की प्रधान की अध्यक्षता वाली प्रशासन स्थापना समिति हस्तक्षेप करने का अधिकार रखती है। इस समिति ने चार दिन पहले की एक आपात बैठक में बृजलाल नगर के पट्टों नेहरू उद्यान से संबंधित प्रकरण की जांच करने मौका निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाने के लिए तीन सदस्यों की कमेटी बनाई है। उधर सरपंच दिलखुश शर्मा के पति रामजीलाल शर्मा ने गुरुवार को बीडीओ को बताया कि ग्राम पंचायत में बृजलाल नगर में नेहरू उद्यान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं हैं।
मालपुरा . बृजलालनगर की इस जमीन पर पार्क निर्धारित होने के बावजूद जारी कर दिए आवासीय पट्टे।