मालपुरा में जयपुर के युवक की मौत
मालपुरा | शहरमें गुरुवार सुबह बस स्टैंड पर एक व्यक्ति का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। लोग पहचान करने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन शव का चेहरा रात में जानवरों ने क्षत-विक्षत कर दिया। इस कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि यह व्यक्ति देर रात से यहां घूम रहा था। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। तलाशी के दौरान मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन पर सूचना दी। बाद में उसकी शिनाख्त महादेव नगर करणीविहार निवासी कृष्ण गोपाल शर्मा के रूप में हुई। परिजनों के मालपुरा पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।