टोंक| कलेक्टरडॉ.टी
दूनी| थानाक्षेत्र के भरनी गांव निवासी स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार युवक को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया। डीएसपी हरिमोहन शर्मा ने बताया कि घाड़ थाना क्षेत्र के भरनी गांव के नाबालिग छात्रा को वहीं का प्रधान मीणा कृष्ण कुमार मीणा ले गए। दोनों ने बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने कृष्ण कुमार मीणा को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। एक आरोपी प्रधान मीणा फरार चल रहा है।
टोंक| कलेक्टरडॉ.टीना कुमार ने अनुसूचित जाति, जन जाति अधिनियम निवारण के तहत तीन पीड़ितों को 3.60 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। किरण पुत्री राजू हरिजन निवासी हाल भैरूजी के स्थान के पास मालपुरा, सुशीला प|ी ओमप्रकाश बलाई निवासी झोपड़ी गांव (निवाई) सुनीता प|ी हेमराज निवासी गणेशपुरा (केकड़ी) हाल मंगला फैक्ट्री रीको एरिया देवली को 1.20 -1.20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। कलेक्टर ने बताया कि स्वीकृत राशि का 50 फीसदी राशि का भुगतान अभी किया जाएगा तथा शेष राशि का भुगतान न्यायालय से दोष सिद्ध होने के बाद किया जाएगा।
शिविरमें 72 रोगियों के नेत्र ऑपरेशन
निवाई| अग्रवालसमाज चौरासी के तत्वावधान में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में गुरुवार को राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में नैत्र रोगियों के ऑपरेशन किए गए। समाज के मंत्री मोहनलाल चवरियां ने बताया कि शिविर में नैत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.एस शर्मा डॉ. सिद्धेश गर्ग ने 72 मरीजों के ऑपरेशन किए गए। शिविर के दौरान ओमप्रकाश गुप्ता टोंक, हुकमचंद जैन, पदमचन्द जैन, पवन बड़ागांव, विनोद जैन सहित अनेक गणमान्य लोग व्यवस्थाओं में जुटे हुए थे।
निवाई. अग्रवालसमाज चौरासी के तत्वावधान में आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में गुरुवार को ऑपरेशन करते चिकित्सक।
3.60 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत
छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी रिमांड पर
न्यूज़ इनबॉक्स