- Hindi News
- यूनिवर्सिटी के नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध करवाएं
यूनिवर्सिटी के नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध करवाएं
रिकाॅर्ड उपलब्ध नहीं कराने से अटकी 30 लाख के घोटाले की जांच
श्रीकल्याण शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा छात्र-छात्राध्यापकों से शिक्षण सामग्री ड्रेस के नाम पर अवैध राशि वसूलने के विरोध में गुरूवार को छात्र-छात्राध्यापकों ने रैली के रूप में पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौपा। एबीवीपी के जिला संयोजक दिनेश गौतम, हंसराज गुर्जर, राम खाण्डल, कमलेश किराड़, छात्राध्यापक योगेश्वर, रामअवतार, सुरेश, योगराज, बाबूलाल, सरिता, नीलू, प्रियंका, पुष्पा सीमा ने ज्ञापन में बताया कि श्री कल्याण शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा सभी छात्र-छात्राध्यापकों से शिक्षण सामग्री ड्रेस के नाम पर 2500 रुपये वसूले जा रहे है।
छात्र-छात्राध्यापक उक्त राशि की रसीद मांगते है तो महाविद्यालय प्रशासन रसीद नहीं देकर छात्रों को फेल करने की धमकी देते है। उन्होंने बताया कि छात्रों द्वारा 22450 रुपये यूनिवर्सिटी में जमा करवाए गए है, जिसमें छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री, कॉलेज लाइब्रेरी, कम्प्यूटर लेब, आर.ओ. से युक्त पानी, खेल मैदान जैसी सुविधाएं शामिल है। उन्होंने बताया कि उक्त सुविधाओं में से कोई भी सुविधा कॉलेज प्रशासन द्वारा उपलब्ध नहीं करवाई गई है। महाविद्यालय में लायब्रेरी नहीं खोली गई है और पढ़ने के लिए पाठ्य पुस्तक तक उपलब्ध नहीं करवाई गई है। कॉलेज प्रशासन से पाठ्य पुस्तकों की मांग की जाती है तो राशि जमा करवाने के लिए कहा जाता है। छात्र-छात्राध्यापकों ने कॉलेज की जांच करवाने यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की है। ज्ञापन में छात्र-छात्राध्यापकों ने यूनिवर्सिटी के नियमानुसार सुविधा नहीं मिलने पर 22 सितंबर को प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
निवाई. शिक्षणसामग्री ड्रेस के नाम पर राशि वसूलने के विरोध में रैली के रूप में एसडीएम को ज्ञापन देने जाते बीएड छात्र-छात्राएं।