पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीतापुरा को ग्राम पंचायत नगर से जुड़वाने पर एकजुट हुए लोग

सीतापुरा को ग्राम पंचायत नगर से जुड़वाने पर एकजुट हुए लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीतापुराग्राम को मालपुरा तहसील की ग्राम पंचायत मुख्यालय नगर से जोड़ने के लिए गुरुवार को जिला परिषद सदस्य छोगालाल गुर्जर की अगुआई में वहीं के ग्रामवासियों ने उपखंड कार्यालय पर आए अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं पंचायत पुनर्गठन जिला प्रभारी टोंक किशोर कुमार को ज्ञापन सौंपा तथा वास्तविक भौगोलिक स्थिति से अवगत करवाया।

जिला परिषद सदस्य गुर्जर ग्रामीणों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर से कहा कि ग्राम सीतापुरा मालपुरा तहसील का गांव है। यह अजमेर, जयपुर एवं टोंक जिलों की सीमा पर है। अत्यंत पिछड़े इस गांव की जिला मुख्यालय से दूरी 100 किमी और वर्तमान पंचायत मुख्यालय से 10 किमी है। ऐसे में लोग पंचायत से जुड़ नहीं पाते हैं तथा ग्राम सभाओं में नहीं पहुंच पाते। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने पंचायत पुनर्गठन मामले में कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

नगरसे जोड़ना इसलिए आवश्यक : सीतापुरागांव ग्राम पंचायत नगर से 2 किमी दूरी पर है। वहां तक डामरीकृत मार्ग है। वर्तमान में ग्राम पंचायत आवड़ा जाने के लिए भी पहले नगर पंचायत मुख्यालय से जाना पड़ता है। ऐसे में सीतापुरा को पास की ग्राम पंचायत से जोड़ना न्यायोचित होगा।

इन्होंनेदिया ज्ञापन : ज्ञापनदेने वालों में जयसिंह राठौड़, बन्नालाल, उगमा, मंगलाराम, लक्ष्मण गुर्जर, बनवारी लाल, नौरतमल गुर्जर, सीताराम, बजरंग, हनुमान, गोपाल स्वामी, गणपत लाल, भंवरलाल, रामधन, सत्यनारायण गुर्जर, छोगाराम, चंदालाल, शैतान गुर्जर, देवकरण, मूलचंद चौधरी, छीतरलाल, सुखदेव, कान्हाराम सहित कई ग्रामीण शामिल थे।

पंचायतके संबंध में दावे 15 अक्टूबर तक

टोंक | जिलेकी निवाई पंचायत समिति की ग्राम पंचायत चुराड़ा मुख्यालय से अरनियां परिवर्तन के संबंध में निवाई एसडीएम के समक्ष आपत्तियां सुझाव 15 अक्टूबर तक मांगे गए हैं। कलेक्टर डॉ.टीना कुमार ने बताया कि इन प्रस्तावों आपत्तियों पर गठित समिति सुनवाई करेगी।

टोडारायसिंह. पंचायतपुनर्गठन के संबध में ज्ञापन सौंपते जिला परिषद सदस्य छोगालाल गुर्जर ग्रामीण।