चरागाह पर अतिक्रमण की एसडीएम से शिकायत
चरागाह पर अतिक्रमण की एसडीएम से शिकायत
मालपुरा | पचेवरके अजीतपुरा ढाणी निवासी बागरिया समाज के लोगों ने गुरुवार को कुछ लोगों द्वारा चरागाह में अतिक्रमण करने और मना करने पर मारपीट करने के मामले में एसडीएम देवाराम सुथार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है कि अजीतपुरा तन पचेवर की चरागाह पर साकिर, जाकिर, सलाउद्दीन, हमीद, बल्लू, बागवान ने अतिक्रमण कर लिया है। वे समाज की महिलाओं से मारपीट करते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने पचेवर थानाधिकारी को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए तथा तहसीलदार पटवारी को चरागाह पर अतिक्रमण के मामले में रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।
नगरपालिकाकी साधारण सभा की बैठक 22 को
देवली | नगरपालिकामंडल की साधारण सभा की बैठक 22 सितंबर को शाम 4 बजे पालिका सभा भवन में होगी। पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोहर लाल जाट ने बताया कि बैठक में 7 बिंदुओं का एजेंडा रखा गया है। इसमें सामाजिक आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना 2011 की ड्राफ्ट सूचियों पर विचार, नामांतकरण, भवन तामीर की पत्रावलियों पर विचार, वित्त वर्ष 2014-15 के ठेके, भारतीय जीवन बीमा निगम को भूखंड आबंटन, विकास कार्यों पर चर्चा होगी।
साधारणसभा 23 को (टोडारायसिंह) : नगरपालिका मंडल की साधारण सभा 23 सितंबर को दोपहर 12 बजे पालिका सभा भवन में पालिकाध्यक्ष अनिता सुवालका की अध्यक्षता में होगी। पालिका ईओ पूजा मीणा ने बताया कि बैठक में सामाजिक आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना, 2011 की ड्राफ्ट सूची के अनुमोदन तथा दशहरा मेला मनाने के संबंध में चर्चा की जाएगी।
रजवासपटवारी का निलंबन निरस्त करने की गुहार
निवाई | कलेक्टरद्वारा गत दिनों किए रजवास हल्का पटवारी रोहित पारीक के निलंबन को निरस्त कराने की मांग पर उपसरपंच रामलाल शर्मा, भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य हनुमान गुर्जर भाजपा इकाई अध्यक्ष रमेश चंद गुर्जर ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा है कि हल्का पटवारी रोहित पारीक की क्षेत्र में कोई शिकायत नहीं है।