पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्रिकेट टीमें हुईं रवाना

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्रिकेट टीमें हुईं रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंकजिले की अण्डर 17 अण्डर 19 की क्रिकेट टीमें राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बुधवार को रवाना हो गई। चयन समिति के सचिव क्रिकेट प्रशिक्षक सुरेश बुंदेल ने बताया कि टोंक जिले की अण्डर-17 टीम श्रीमहावीरजी (करौली) में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी। अण्डर-19 की टीम हनुमानगढ़ में खेलेगी। अण्डर-17 टीम में दीपेश वर्मा, अरूण जैन, जितेन्द्र सिंह गुर्जर, अभिमन्यु सिंहल, कुशल गुर्जर, आदित्य सिंह खंगारोत, रोहित चौधरी, नवीन शर्मा, त्रिलोक बैरवा, शाहवेज खान, मुनव्वर अली खान, विनायक जैन, इरफान अली, साहिल सिंहल, नोमान अहमद फैजान अहमद का शामिल किया गया है। अण्डर-19 टीम में सैफ अली खान, ईशान शास्त्री, हिमांशु चौधरी, मोहम्मद फैजान, अल्फेज नूर, संजय कुमार गुर्जर, मलिक अब्दुल रज्जाक, रामप्रकाश साहू, अमरराज गुर्जर, मनीष कुमार वर्मा, खुशीराम जाट, शैलेश महावर, राजकुमार मीणा, लेखराज गुर्जर, युसूफ मोहम्मद खान, कृष्ण कुमार पारीक को शामिल किया है तथा कोच जनमेज राणा होंगे।

छात्राओंकी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आज

मालपुरा| माध्यमिकशिक्षा विभागीय 59वीं राज्य स्तरीय 17 19 वर्षीय छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल मालपुरा के तत्वावधान में 19 से 24 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक कन्हैयालाल चौधरी करेंगे।

कार्यक्रम अध्यक्ष पालिकाध्यक्ष सुभाष गावल होंगे। प्रतियोगिता में राजस्थान के सभी जिलों से करीब 66 टीमें 800 खिलाड़ी छात्राओं तथा 200 प्रशिक्षक एवं दल प्रभारी आएंगे।