पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चढ़ाई में बेकाबू बस पलटी सुरक्षा दीवार ने बचाई जान

चढ़ाई में बेकाबू बस पलटी सुरक्षा दीवार ने बचाई जान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडारायसिंह से देवली मार्ग पर चलने वाली पुरानी निजी बस शनिवार दोपहर बीसलपुर बांध के पास चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे छह महिलाएं एक पुरुष यात्री घायल हो गया। सुरक्षा दीवार के कारण बड़ा हादसा टल गया अन्यथा बस खाई में गिरती। घायलों को देवली अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया तथा देवली टोडारायसिंह मार्ग बीसलपुर के पास बंद हो गया।

टोडारायसिंह से देवली रही एक पुरानी निजी बस दोपहर 1 बजे के करीब बीसलपुर बांध के आगे दह के पास चढ़ाई पर चढ़ रही थी। अचानक चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस पलट गई। पलटने की आवाज घायलों के शोर को सुनकर बीसलपुर महादेव मंदिर के आसपास प्रसादी की दुकानें लगाने वाले भाग कर मौके पर पहुंचे। बस के आगे कांच तोड़कर करीब 40 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही देवली से डीएसपी बीआर परेवा, बीसलपुर पुलिस चौकी के कांस्टेबल रामसहाय सैनी, राजमहल उपसरपंच तेजाराम धवलपुरिया भी बीसलपुर पहुंचे। गारदडा दबलाना (बूंदी) निवासी लाड़देवी (50) प|ी जगन्नाथ सिंह, कल्याणपुरा निवासी रामप्यारी (50) प|ी प्रहलाद रैगर, मालपुरा निवासी दुर्गा देवी (45) प|ी रामजस सैन, थडोली निवासी बच्छी (50) देवी प|ी प्रेमचंद रैगर, सुमित्रा (30) प|ी अंकेश रैगर,गांवडी निवासी लादी देवी (50) प|ी लादू लाल नायक, कुशालपुरा निवासी रामगोपाल (60) पुत्र भूरा राम जाट को 108 एंबुलेंस से देवली अस्पताल ले जाया गया।

खाईमें गिरने से बची

टोडारायसिंहसे देवली जा रही निजी बस बीसलपुर बांध के पास दह पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बनास नदी की ओर सुरक्षा दीवार बनी होने से बस नदी की ओर गहरी खाई में गिरने से बच गई। सुरक्षा दीवार नहीं होती तो यह हादसा गंभीर रूप ले सकता था।

खटारा बसों से यात्रियों की जान जोखिम में

परिवहनविभाग की मिलीभगत के कारण देवली से टोडारायसिंह मार्ग पर निजी खटारा बसें संचालित हो रही हैं। इन बसों में सवारियों की जान हमेशा जोखिम में रहती है। इन बसों की हालत खराब होने के बाद भी परिवहन विभाग द्वारा उनको फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है।

राजमहल. अनियंत्रितहोकर पलटी बस मौके पर जमा यात्रियों की भीड़।

खबरें और भी हैं...