पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हिन्दुओं को विकसित करने के बताए 3 सूत्र

हिन्दुओं को विकसित करने के बताए 3 सूत्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालपुरा | अंतर्राष्ट्रीयविश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा है कि केवल विकास से काम चलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एक तरफ एक समाज को यात्रा के लिए रुपए दिए जाते हैं, जबकि हिंदू अपनी जेब के पैसे से यात्रा करता है तो उससे यात्रा क्षेत्र विकास के नाम पर शुल्क वसूला जाता है। तोगड़िया ने कहा कि दो हजार सालों से देश को लूटा जा रहा है, आजादी के बाद भी देश को लूटने का धंधा बंद नहीं हुआ, जिससे देश का हिंदू गरीब हुआ है। उन्होंने आज के परिप्रेक्ष्य में हिन्दुओं को विकसित करने के तीन सूत्र 18 उप सूत्र बताए। उन्होंने कहा कि आज हिंदू बहुसंख्यक होने के बावजूद यहां सहमा हुआ रहता है। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज, रेगर समाज रेती मोहल्ले वासियों सहित अन्य समाज बंधुओं ने उनका सम्मान किया। इससे पहले वीएचपी मालपुरा टोंक जिले से आए कार्यकर्ताओं ने विशाल वाहन रैली निकाली तोगड़िया को वाहन रैली से सभा स्थल तक पहुंचाया गया। तथा तोगड़िया का सम्मान किया। मालपुरा की वीएचपी शाखा ने वीएचपी के धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत जन सहयोग से एकत्रित पांच लाख रुपए तोगड़िया को प्रदान किए।

मालपुरा. अंतर्राष्ट्रीयविश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया को मालपुरा आने पर तलवार गदा भेंट की गई

खबरें और भी हैं...