पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला मुख्यालय में 25 से मनेगा स्वच्छ सप्ताह

जिला मुख्यालय में 25 से मनेगा स्वच्छ सप्ताह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरीक्षेत्रों में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत सप्ताह मनाया जाएगा। अभियान के तहत सप्ताहभर तक सफाई के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान भी चलेगा। अभियान में सप्ताह भर तक प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

कलेक्टर डॉ.टीना कुमार ने बताया कि अभियान की क्रियान्विति के लिए एडीएम प्रहलाद सहाय नागा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर डॉ.टीना कुमार ने बताया कि नगर परिषद टोंक में उपखंड अधिकारी टोंक, नगर पालिका निवाई, टोडारायसिंह, मालपुरा, देवली एवं उनियारा क्षेत्र के लिए संबंधित अधिकारियों को स्वच्छ भारत सप्ताह अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। प्रभारी अधिकारी (सामान्य) कलेक्ट्रेट कमल सिंह यादव ने बताया कि 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक संचालित होने वाले स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा ने बताया कि अभियान की तैयारियां की जा रही हैं।