पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनरेगा में मजदूरी कम, रुचि नहीं ले रहे श्रमिक

मनरेगा में मजदूरी कम, रुचि नहीं ले रहे श्रमिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनरेगायोजना के तहत लोगों को सौ दिन का रोजगार मुहैया करवाने में निरंतर कमी आती जा रही है। मनरेगा योजना में प्रत्येक परिवार को सौ दिन का रोजगार मुहैया करवाने का प्रावधान है, लेकिन जिले में धीरे-धीरे इसकी संख्या कम होती जा रही है।

मनरेगा में समय पर रोजगार, मजदूरी की दर कम मिलने समय पर भुगतान नहीं होने से लोग अन्य स्थानों पर मजदूरी करने जाने लगे हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अभाव में पलायन कर रहे हैं। अधिकारियों का भी मानना है कि कम पैसा मिलना ही इसके पीछे मुख्य कारण है। जनप्रतिनिधि भी इस तरफ रुचि नहीं दिखा रहे हैं।