पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों की काया बदलने के लिए दो करोड़ मंजूर

स्कूलों की काया बदलने के लिए दो करोड़ मंजूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें सर्व शिक्षा अभियान के तहत 6 विद्यालयों को अपने भवन मिल सकेंगे। इसके निर्माण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है। कई विद्यालयों में कक्षाकक्ष एवं पेयजल सहित शौचालय की सुविधाओं के लिए प्रशासनिक स्वीकृतियां भी जारी हुई हैं। इसके तहत शीघ्र ही आवश्यक प्रक्रिया के तहत कार्य शुरू होगा।

आरटीई के नियमों के मुताबिक जिले के अधिकतर विद्यालयों में व्यवस्थाएं नहीं हैं। इस संबंध में लंबे समय से प्रस्ताव तैयार कर भेजे जा रहे हैं। इसमें से कुछ विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी हुई हैं। सर्व शिक्षा अभियान की वार्षिक कार्य योजना सत्र 2014-15 के अनुसार एवं ब्लॉकस्तरीय शिक्षा समितियों से अनुमोदित प्रस्तावों का अनुमोदन जिला स्तरीय शिक्षा समिति से होने के बाद 6 विद्यालयों के नए भवन के लिए 87 लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी हुई है।

इसी प्रकार 4 विद्यालयों में पेयजल सुविधा के लिए 2.40 लाख, 15 बालिका शौचालयों के निर्माण के लिए 6.75 लाख एवं 29 विद्यालयों में एक-एक कक्षाकक्ष के लिए 116 लाख रुपए की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। सर्व शिक्षा अभियान के एईएन पप्पू लाल मीणा का कहना है कि 2 करोड़ 12 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृतियां जारी हुई हैं। इससे शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

पुरानी मांग होगी पूरी

कहां कितना होगा खर्च