महेश सेवा सदन में 300 रोगियों का इलाज
महेशसेवा सदन में रविवार को आयोजित किए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों की भीड़ लगी रही। समाज सेवी संस्था रोटरी क्लब मालपुरा सिटी के तत्वावधान में आयोजित किए गए शिविर में विभिन्न रोगों से ग्रस्त तीन सौ से ज्यादा रोगियों की जांच उपचार किया गया।
शिविर में पेट आंत लीवर के डॉ. अमित सांघी, मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.पी. पाटीदार हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन कंसल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अप्सरा, जनरल फिजीशियन डॉ. प्रमोद कर्नावट ने जांच उपचार के लिए आए रोगियों का स्वस्थ रहने संबंधी परामर्श दिया तथा जांच कर उपचार किया।
शिविर में निशुल्क खून की जांच ईसीजी सहित अन्य जांचें मुहैया कराई गईं। दोपहर तक इस शिविर में रोटरी क्लब मालपुरा सिटी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं दानदाता मौजूद रहे। शिविर संयोजक नरेंद्र कुमार जैन नीटू ने बताया कि शिविर का शुभारंभ अवधेश शर्मा एडवोकेट निदेशक महिला महाविद्यालय ने किया। शिविर में पहंुचे विधायक कन्हैयालाल ने शिविर आयोजन के लिए क्लब पदाधिकारियों सदस्यों का आभार जताया।
सवासौ रोगी लाभान्वित
लांबाहरिसिंह| बालाबेरीबालाजी विकास समिति के सहयोग से रविवार को एक दिवसीय नाक-कान-गला रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृष्णगोपाल गुप्ता ने किया। अध्यक्षता पुजारी कमलकिशोर पाराशर ने की। इस अवसर पर डॉ. लवलीश जैन ने नाक-कान-गला संबंधी में 125 रोगियों की जांच की। उन्हें शिविर में नि:शुल्क दवा वितरित की गई।
मालपुरा. महेशसेवा सदन में रविवार को आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में जांच करते डाक्टर उपचार कराने आए रोगी।