अतिक्रमण हटाने गए दस्ते पर पथराव
ग्रामझाड़ली में उनियारा खुर्द मार्ग पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान के सामने हो रहे अतिक्रमण हटाने आए दस्ते पर अतिक्रमणकारियों ने पथराव किया।
इस कारण ग्राम पंचायत सरपंच पुलिस जाप्ते को कार्रवाई कर वापस लौटना पड़ा।
ग्राम पंचायत झाड़ली के सरपंच लादूराम जाट ने बताया कि सात जनों ने 7 जून 2011 को ग्राम पंचायत के खिलाफ मालपुरा अपर जिला सेशन न्यायालय में ग्राम झाडली के घीसा माली, बैजनाथ माली, मदनलाल, रामलाल, गोपाल माली, बिरदाराम माली, श्रवणलाल माली आदि ने मुकदमा दायर कराया था। कोर्ट ने मुकदमे का निस्तारण करते हुए ग्राम पंचायत का भूमि मानते हुए ग्राम पंचायत के पक्ष में निर्णय कर दिया। मालपुरा उपखण्ड अधिकारी देवाराम सुथार ने ग्राम पंचायत को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। पुलिस जाब्ते के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची जेसीबी पर किसी ने पत्थर मारा जिससे जेसीबी के सामने वाला शीशा टूट गया।
विरोध देख कर सरपंच मौके पर ही जेसीबी छोड कर ग्राम पंचायत में गए और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला लांबाहरिसिंह थाने में दर्ज करा दिया।
थानाधिकारी ने नामजद सात जनों के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरिक्षक रामदेव जाट को सौंपी गई है।