पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीतापुरा को नगर पंचायत में शामिल करने के लिए विधायक को ज्ञापन

सीतापुरा को नगर पंचायत में शामिल करने के लिए विधायक को ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालपुरा | पंचायतपुनर्गठन के तहत सीतापुरा के लोगों ने अपने गांव को ग्राम पंचायत आवड़ा से हटा कर नगर पंचायत में शामिल करने के लिए विधायक कन्हैयालाल चौधरी को ज्ञापन दिया है।

रविवार को बड़ी संख्या में मालपुरा डाक बंगले पंहुचे सीतापुरा के लोगों ने विधायक के समक्ष वर्तमान ग्राम पंचायत आवड़ा से अब नगर में शामिल कराने के कारणों की जानकारी दी। सीतापुरा के जयसिंह, रामकिशन, सीताराम, नारायण, बन्ना, हनुमान, तेजमल , शैतान सिंह, जीतराम, छीतर, देवा, छोगा, उद्दा, सुखदेव, सूजी देवी, नौरती, प्रेम, ग्यारसी, राधा, बजरंग, लक्ष्मण, माधू, भागीरथ, रामचंद सहित अनेक लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में बताया है कि सीतापुरा गांव अजमेर, जयपुर टोंक जिले की सीमा पर बसा है। पंचायत मुख्यालय दस किलोमीटर दूर है। आवागमन का कोई साधन नहीं है, इसलिए ग्राम पंचायत मुख्यालय आवड़ा किसी कार्य के लिए आने जाने में समय धन खर्च होता है। गांव के लोग पंचायत मुख्यालय जाते ही नहीं हैं। पंचायत मुख्यालय दूर होने से सीतापुरा के लोग सरकारी योजनाओं से अनभिज्ञ रहते हैं तथा योजनाओं का लाभ भी समय पर नहीं मिलता है। सीतापुरा गांव के तमाम परिवार इस गांव को ग्राम पंचायत नगर में शामिल करने पर सहमत है। विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने गांव वासियों को बताया कि सीतापुरा को ग्राम पंचायत आवड़ा से हटा कर ग्राम पंचायत नगर में शामिल करने का प्रस्ताव एसडीएम के माध्यम से सरकार को भेज दिया गया है।