छात्राओं का खेल देखने उमड़ी भीड़
माध्यमिकउच्च माध्यमिक शिक्षा विभागीय राज्य स्तरीय 17 19 आयु वर्ग छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता के सुपर लीग मैचों का रविवार को नुकाबला हुआ। सुपरलीग में 17 वर्ष आयु वर्ग में नागौर ने सीकर को हनुमानगढ़ ने राजसमंद को हराया। इसी प्रकार झुंझुनंू ने टोंक का परास्त किया चूरू ने श्रीगंगानगर पर विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता के 19 वर्ष आयु वर्ग में हुए मुकाबलों में चूरू ने जयपुर को सीकर ने भीलवाडा़ को, श्रीगंगानगर ने झुंझुनू एवं नागौर ने हनुमानगढ़ को पछाड़ कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। सुपरलीग मुकाबला देखने के लिए स्कूल के खेल मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक एकत्र हुए। खेल मैदान में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दर्शकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी मशक्कत की। खेल के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरएसी की महिला जवानों सहित बडी़ संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। थानाधिकारी यशदीप भल्ला किशन सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी स्वयं व्यवस्था में लगे रहे। छात्रा खिलाड़ियों को मालपुरा वासियों की ओर से रोजाना सामूहिक भोज दिया जा रहा है। जाट समाज मुस्लिम समाज ने बीते दो दिनों में भोज का आयोजन किया। रविवार को सरपंच संघ की ओर से खिलाड़ी छात्राओं के लिए भोज का आयोजन किया गया है।
मालपुरा. राज्यस्तरीय छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता के सुपरलीग मुकाबले में रविवार को रेड देती सीकर की िखलाड़ी।