- Hindi News
- खिलाड़ियों ने की खेल मैदान की सुरक्षा के लिए एसडीएम से गुहार
खिलाड़ियों ने की खेल मैदान की सुरक्षा के लिए एसडीएम से गुहार
मालपुरा | हायरसेकंडरी स्कूल के खेल मैदान की दुर्दशा पर चिंता जताते हुए मालपुरा के खिलाड़ी छात्रों ने एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर खेल मैदान की सुरक्षा चारदीवारी निर्माण की आवश्यकता जताई है। श्रवण गुर्जर, राजकुमार गौतम, रामकिशन जांगिड़, दिनेश साहू, मुकेश, हेमराज, तेजपाल, योगराज सहित कई छात्रों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में बताया कि हायर सेकंडरी स्कूल के खेल मैदान की चारदीवारी चारों तरफ से तोड़ दी गई, जिससे खेल मैदान पर भेड़ बकरी चराने वाले आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। खेलों का अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को इससे परेशानी हो रही है। खेल मैदान पर रात को शराबी बोतलें तोड़कर फेंक जाते हैं, जिससे अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को गंभीर चोंटें आती हैं। खिलाडी छात्रों ने एसडीएम प्रभाती लाल जाट से गुहार की कि खेल मैदान की चारदीवारी का निर्माण कराया जाए तथा रात को शराबियों की धरपकड़ का अभियान चलाया जाए। नायब तहसीलदार बदरीलाल ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
मालपुरा. खेलमैदान की सुरक्षा के लिए खिलाड़ियों ने दिया ज्ञापन।