पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर लेकर कुएं में जा गिरे, चालक की मौत, किसान जख्मी

ट्रैक्टर लेकर कुएं में जा गिरे, चालक की मौत, किसान जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनोतिया में कुआं ढहा

पथराजकलां में शुक्रवार सुबह खेत में सिंचाई के लिए ट्रैक्टर से इंजन रखते समय चालक सहित दो जने कुएं में गिर गए। जिनमें से एक की मौत हो गई तथा एक को मालपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

घटना के अनुसार सुखलाल जाट शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे अपने खेत पर सिंचाई के लिए ट्रैक्टर से इंजन को कुएं पर रख रहा था। ट्रैक्टर कमलेश जाट पुत्र गोपाल जाट चला रहा था। चालक का संतुलन बिगड़ने ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और दोनों ट्रैक्टर सहित कुएं में जा गिरे। इसी दौरान लोकेश अपनी टॉर्च लेने कुएं पर गया तो कुएं में गिरने की आवाज सुनाई दी। मौके पर सत्येंद्र हनुमान सहित कई ग्रामीण पहुंच गए। लोगों ने सुखलाल को रस्सी की मदद से बाहर निकाला। देखते-देखते आसपास के गांवों से भी ग्रामीण कुएं पर पहुंच गए। सुखलाल जाट पानी में गिरने से घायल हो गया तथा कमलेश जाट ट्रैक्टर के नीचे दब गया। सुखलाल जाट को घायल अवस्था में मालपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कुआं 70 फुट गहरा था और उसमें करीब 45 फुट पानी का भराव था। पानी निकालने के लिए दो इंजन तीन मोटर मंगवाई गई। कुएं का पानी खाली करने में करीब पांच घंटे लग गए। उधर सूचना मिलते ही मौके पर उपखंड अधिकारी डॉ. सूरजसिंह नेगी, विधायक कन्हैयालाल चौधरी तथा सीआई पन्नालाल जांगिड़ पहुंचे। दो व्यक्तियों को कुएं में उतार कर चारपाई से बांधकर कमलेश को बाहर निकाला। क्रेन मंगवाकर ट्रैक्टर को निकाला गया। करीब पांच घंटे बाद शव का मौके पर ही मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पंचनामा करवा कर शव को परिजनों के सुपुर्द किया। इस दौरान मौके पर विधायक कन्हैयालाल चौधरी, सुरेंद्र मिश्रा, जिला प्रमुख कल्ली देवी मीणा, प्रधान गीता देवी दायमा, सरपंच संघ अध्यक्ष बलराम चौपड़ा, पूर्व पालिका अध्यक्ष रामदयाल सुवालका, देहात भाजपा अध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष इंदुशेखर शर्मा, सरपंच राजेंद्र पारीक, रतनसिंह गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामप्रसाद साहू, माधोलाल जाट, सीआर शंकर धाकड़, उपप्रधान गोपालसिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने विधायक कन्हैयालाल चौधरी से कमलेश जाट के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।

पीपलू | जंवालीग्राम पंचायत के हनोतिया गांव में गुरुवार रात को खेत में बना कु