- Hindi News
- आरोपी पिता महिला डॉक्टर सहित छह को जेल भेजा
आरोपी पिता महिला डॉक्टर सहित छह को जेल भेजा
मालपुरा | टोरडीगांव में एक नाबालिग बेटी से पिता द्वारा ज्यादती के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता गर्भपात करने वाली महिला चिकित्सक एवं दुष्कर्म में शामिल 6 जनों को पुलिस ने न्यायालय जिला जज के समक्ष पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया थानाधिकारी रमेश तिवाड़ी ने बताया कि शुक्रवार को मामले से जुड़े मुख्य आरोपी पिता लक्ष्मण कहार टोरड़ी, केकड़ी के कौशल्या नर्सिंग होम की महिला चिकित्सक डॉ. शशि शर्मा, केकड़ी आने जाने के काम में ली गई मारुति वैन के मालिक बुद्धिप्रकाश निवासी टोरड़ी एवं अन्य सहयोगी अनिता नाथ इंद्रा खटीक निवासी टोरड़ी, हीरालाल कहार निवासी टोरड़ी को जांच अधिकारी डीएसपी प्रदीप मोगा द्वारा न्यायालय जिला जज के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय जिला जज ने सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए हैं। जांच अधिकारी डीएसपी प्रदीप मोगा थानाधिकारी रमेश तिवाड़ी ने बताया कि इससे पहले मुल्जिमों की निशानदेही पर केकड़ी के कौशल्या नर्सिंग होम सोनोग्राफी करन वाले संस्थानों की तलाशी ली गई तथा आवश्यक रिकॉर्ड जब्त करने की कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा की गई पड़ताल में सामने आया कि कौशल्या नर्सिंग होम केकड़ी में पीडि़ता को गर्भपात के लिए दो दिन तक भर्ती रखा था।