- Hindi News
- रात्रि चौपाल में समस्याओं का मौके पर ही समाधान
रात्रि चौपाल में समस्याओं का मौके पर ही समाधान
गुरुवाररात खंडवा गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन कलेक्टर डॉ. टीना कुमार की अध्यक्षता में हुआ। चौपाल में कलेक्टर ने अधिकारियों से लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए कहा और बताया कि समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चौपाल में सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। चौपाल में विधवा धोली मीणा ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए बताया कि स्थानीय विद्यालय में उसकी पुत्री मीना मीणा कक्षा 8 अध्ययनरत है, लेकिन विद्यालय प्रशासन ने उसे छात्रवृति नहीं दिलवाई। इस पर कलेक्टर ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को मौके पर बुलाया और छात्रवृति नहीं मिलने का कारण पूछा। जिसका प्रधानाध्यापक शिविर में मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी कोई जवाब नहीं दे पाए।
कलेक्टर ने इस पर जिला शिक्षाधिकारी को निर्देश देते हुए पात्र बच्चों को छात्रवृति दिलवाने के निर्देश दिए। शिविर में मौजूद विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने तय मीनू के अनुसार पोषाहार में फल नहीं मिलने की शिकायत की। ग्रामीणों छात्र-छात्राओं की शिकायत पर कलेक्टर ने मिड डे मिल प्रभारी प्रधानाध्यापक को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कलेक्टर को विद्यालय में कार्यरत एक अन्य शिक्षक की शिकायत करते हुए बताया कि उक्त शिक्षक जुलाई से विद्यालय में नहीं रहा है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित प्रधानाध्यापक से जानकारी मांगी तो अवगत करवाया गया कि उक्त शिक्षक मेडिकल लीव पर है। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया और कलेक्टर को बताया कि उक्त शिक्षक एक दिन विद्यालय आकर वेतन उठाकर फिर छुट्टी पर चला जाता है।
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को उक्त अध्यापक का मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के बाद ही वेतन उठाने के निर्देश दिए तथा इसकी रिपोर्ट से अवगत करवाने के निर्देश भी दिए। ग्रामीण राजू लाल ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए बताया कि उसने विद्युत निगम की ओर से जारी डिमांड नोट की राशि जमा करवा दी इसके बावजूद विद्युत कनेक्शन नहीं हुआ। चौपाल में ग्रामीणों ने बीसलपुर बांध पेयजल योजना से ग्राम पंचायत को जोड़ने की मांग की। इस पर बीसलपुर परियोजना अधिकारी ने बताया कि खंडवा को मार्च तक पेयजल योजना से जोड़ दिया जाएगा। ग्रामीणों ने हमीदपुरा से खंडवा तक रोड पर डामरीकरण करवाने की मांग की। चौपाल में जिला ब्लॉ