पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पालिका ने की सुअरों की धरपकड़, पालकों का हंगामा

पालिका ने की सुअरों की धरपकड़, पालकों का हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालपुरा | शहरको सुअरों के आतंक से मुक्त करने के लिए शुक्रवार को नगर पालिका की ओर से चलाए सूअर पकड़ो अभियान के पहले दिन पालिका कर्मियों ने करीब 40 सुअरों को पकड़ कर पालिका में ले गए। सूचना मिलने पर आए सूअर पालकों ने सूअर पकड़ने पर हंगामा कर दिया। हंगामा देर शाम तक चला। आखिर पालिका ईओ ने पकड़े गए सुअरों को पालकों को अपने बाड़े में रखने की हिदायत देते हुए जुर्माना जमा कर छोड़ दिया।

शहर में घूमने वाले आवारा पशुओं सुअरों को पकड़ने के लिए एसडीएम ने ईओ को गत दिनों आदेश दिए थे। स्वच्छता कार्यक्रम के तहत शहर में घूमने वाले आवारा पशुओं सुअरों को अपने बाड़े में बंद रखने के लिए पालिका की ओर से पहले पालकों को नोटिस जारी कर आगाह किया था, लेकिन नोटिस की किसी ने परवाह नहीं की। प्रशासनिक दबाव के चलते शुक्रवार को पालिका ईओ चेतन कुमार जैन ने सफाई कर्मियों के सहयोग से सुअरों की धरपकड़ शुरू की। बस स्टैंड ट्रक स्टैंड रोड पर घूम रहे करीब चालीस सुअरों को पकड़ कर पालिका ला गया, जहां से उन्हें 200 किलोमीटर दूर छोड़ना था, लेकिन इसी दौरान सूअर पालक पालिका में धमके। सूअर पालकों जमादार द्वारका प्रसाद के बीच जमकर कहासुनी हुई। पालिका में हो रहे हंगामे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस की मोबाइल टीम भी पालिका पंहुची। जहां काफी देर तक समझाइश करने के बाद सूअर पालकों से जुर्माना वसूल कर सुअरों को छोड़ दिया गया।