पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरएसी नवीं बटालियन का स्थापना दिवस

आरएसी नवीं बटालियन का स्थापना दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरएसी नवीं बटालियन का स्थापना दिवस

टोंक| आरएसीनवीं बटालियन टोंक का शुक्रवार को स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वाॅलीबाल (शूटिंग) प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता के उद्‌घाटन अवसर पर विधायक अजीत मेहता, देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, सभापति लक्ष्मी जैन, उपसभापति अजय सैनी, भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष बेनीप्रसाद जैन, पार्षद मुकेश सैनी, डिप्टी कमांड़ेंट सुखदेव जांगिड़ सेवानिवृत्त प्राध्यापक केसरलाल गुर्जर आदि मौजूद रहे। कमाण्डेंट लवली कटियार ने बताया कि प्रतियोगिता में 8 टीमों ने भाग लिया।

विधायकने किया सड़कों का शिलान्यास

मालपुरा|सार्वजनिक निर्माणविभाग द्वारा प्रस्तावित एवं स्वीकृत करीब चार करोड की सड़कों का गुरूवार को विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने शिलान्यास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान रामगोपाल चौधरी ने की तथा पालिकाध्यक्ष सुभाष गालव भाजपा अध्यक्ष के के जैन, पार्षद मनीष सोनी, प्रेमचंद सैनी विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक ने भाजपा सरकार के विकास के वादे को दोहराते हुए कहा कि जल्दी ही गांव शहर का कायाकल्प होगा। गांवों को सडकों से जोडने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सडकों रास्तों तथा सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण नहीं करें। इस अवसर पर पीडब्लूडी अधिकारियों जनप्रतिनिधियों सहित अनेक लोक उपस्थित थे। शिलान्यास के बाद मालपुरा तहसील के राथल्या गांव से कुरथल तक सडक निर्मण पर 107लाख किरावल से द्वारकापुरी तक की सडक पर 238 लाख प्रतापपुरा से बंबोरी तक की सडक निर्माण पर 73 लाख रूपए खर्च किए जाएंगे।

मरीजोंकी जांच कर दी निशुल्क दवा

पीपलू|शिव शिक्षासमिति रानोली के तत्वावधान में हंस फाउंड़ेशन के सहयोग से अरनिया कांकड़ गांव सीतारामपुरा गांव में मोबाईल हैल्थ यूनिट की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें 6 प्रसव पूर्व जांच, 5 प्रसव बाद जांच सहित 178 सामान्य मरीजों की जांच की गई। अरनिया काकड में डॉ. अस्मत बानो ने 93 सीतारामपुरा में डॉ. राजेंद्र चौधरी ने 85 मरीजों की जांच की। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने मरीजों को निशुल्क दवाईयां दी।

पटवारीनहीं करेंगे किसी फॉर्म पर हस्ताक्षर

मालपुरा| राजस्थानपटवार संघ की मालपुरा शाखा की ओर से शुक्रवार को एसडीएम को एक ज्ञापन देकर अवगत कराया गया है कि राज्य सरकार के आदेश मिले बगेर ही विभ