कार्यकर्ता पंचायत चुनाव की तैयारी करें
कार्यकर्ता पंचायत चुनाव की तैयारी करें
मालपुरा|भाजपानेता पूर्व महामंत्री सतीश पूनिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे आगामी ग्राम पंचायतों पंचायत समितियों के चुनाव के लिए संगठित होकर कार्य करें। पंचायत चुनाव में भी कार्यकर्ता सक्रियता से गांवों में भी भाजपा की सरकारें बनाए।
पूनिया मालपुरा प्रवास के दौरान डाक बंगले में एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीते दस सालों से पेट्रोल डीजल के दाम कम नहीं होने से आमजन परेशान रहा लेकिन भाजपा की केंद्र में सरकार आते ही पेट्रोल डीजल के दामों गिरावट शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री काल में देश का नाम विदेशों में ऊंचा होगा। विकास के कई नए आयाम स्थापित होंगे। केंद्र राज्य सरकार की योजनाएं ग्राम स्तर तक पहुंचे तथा उनका लाभ जन-जन को मिले इसके लिए गांवों में भाजपा की सरकारें बनाना जरूरी है।