पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 38 किलो पॉलिथीन जब्त

38 किलो पॉलिथीन जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालपुरा | प्लास्टिककी थैलियों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद बाजार में उपयोग की जा रही पॉलिथीन की रोकथाम के लिए बुधवार सुबह एसडीएम प्रभाती लाल जाट, नायब तहसीलदार बदरी लाल बैरवा पालिका ईओ चेतन कुमार जैन ने दुकानों पर छापामार कर करीब 38 किलो पॉलीबैग जब्त किए। सभी दुकानदारों के खिलाफ पॉलीबैग अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई भी की गई। पालिका से मिली जानकारी अनुसार शहर के सुभाष बाजार, नवीन मंडी , महावीर मार्ग बस स्टेंड सहित अन्य स्थानों पर पॉलीबैग जब्त किए गए। पालिका ईओ चेतन कुमार जैन ने बताया कि पॉलीबैग जब्त करने के लिए दो अलग अलग टीमें बनाई गई। एक टीम एसडीएम प्रभाती लाल जाट दूसरी टीम ने ईओ चेतन कुमार जैन नायब तहसीलदार बदरी लाल के नेतृत्व में कार्रवाई की।