पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पालिका ने हटाए अतिक्रमण, दुकानदारों में मचा हड़कंप

पालिका ने हटाए अतिक्रमण, दुकानदारों में मचा हड़कंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालपुरा | नगरपालिका की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुधवार को शहर के विभिन्न बाजारों में कार्रवाई करते हुए बाजार के आम रास्ते पर किए गए अतिक्रमणों का ध्वस्त किया। पालिका ईओ चेतन कुमार जैन के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने सफाई कर्मचारियों के सहयोग से ट्रक स्टेंड वालिया गली पर सड़क पर रास्ते में निर्मित पक्के निर्माण को ध्वस्त किया गया। वालिया गली के ट्रैक स्टेंड वाले रास्ते के पास दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सड़क पर बड़े बड़े निर्माण कर काउंटरों सामान को बाहर रखने के चबूतरे बना लिए थे। इन चबूतरों से बाजार सिकुड़ गया था। वाहन चालकों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। पालिका के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से बाजार के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

चोरीके आरोप में चार गिरफ्तार

टोंक | पुरानीटोंक थाना पुलिस ने चौरी के मामले में चार जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पुरानी टोंक से 30 नवंबर को पुरानी टोंक से घर के बार से बकरियों को जाफर कुरेशी, मुसर्रफ अली, राजू खटीक विष्णु यादव निवासी कोटा चेारी कर कार में बैठाकर के ले गए थें। जिंहे चारों को गिरफ्तार कर लिया।