- Hindi News
- मृतकों के आश्रितों को 2.20 लाख रुपए की सहायता
मृतकों के आश्रितों को 2.20 लाख रुपए की सहायता
मृतकों के आश्रितों को 2.20 लाख रुपए की सहायता
टोंक | कलेक्टरने विभिन्न दुर्घटनाओं में 5 मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2.20 लाख रुपए की स्वीकृति जारी कर लाभान्वित किया है। कलेक्टर डॉ.टीना कुमार ने बताया कि दुर्घटना में मृतक राजाराम पुत्र गोकुल धाकड़ निवासी बावडी तहसील टोडारायसिंह के आश्रित को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर लाभान्वित किया है। इसी प्रकार मृतक गुल मोहम्मद पुत्र बोदू खां निवासी डिग्गी मालपुरा, मृतका सायर देवी प|ी मुकेश कुमार बैरवा निवासी सारदडा तहसील देवली, मृतक निखिल उर्फ निकी पुत्र भंवर लाल खंगार निवासी जनता कॉलोनी निवाई, मृतक नारायण पुत्र कानाराम नायक निवासी नाहरवाड़ा तहसील निवाई के आश्रितों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर लाभान्वित किया है।