- Hindi News
- मालपुरा | प्राथमिकशिक्षा विभागीय राज्य स्तरीय 14 वर्षिय कबड्डी प्रतियोगिता
मालपुरा | प्राथमिकशिक्षा विभागीय राज्य स्तरीय 14 वर्षिय कबड्डी प्रतियोगिता
मालपुरा | प्राथमिकशिक्षा विभागीय राज्य स्तरीय 14 वर्षिय कबड्डी प्रतियोगिता में फाइनल के लिए सोमवार को हुए मुकाबलों में छात्रा वर्ग में हनुमानगढ़ ने चूरू को हराया, जालोर ने अलवर को पराजित किया पाली ने डूंगरपुर को हरा दिया। इसी प्रकार छात्र वर्ग में सार्दुल स्पोर्ट्स बीकानेर ने जोधपुर को हराया, टोंक ने बाड़मेर को हराया तथा जयपुर ने सीकर को मात दी। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 16 सितंबर को सुबह फाइनल मैच खेले जाएंगे। इसमें छात्र वर्ग की भीलवाड़ा भरतपुर की टीम के बीच घमासान देखने को मिलेगा, जबकि छात्रा वर्ग में बाड़मेर नागौर के बीच टक्कर होगी।
छात्र वर्ग में भीलवाड़ा-भरतपुर एवं छात्रा वर्ग में बाड़मेर-नागौर के बीच होगा फाइनल मुकाबला
मालपुरा. राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मैचों में फाइनल में पहुंचने के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी।