पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक कार की टक्कर से मालपुरा बाजार में बवाल

बाइक कार की टक्कर से मालपुरा बाजार में बवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महावीरमार्ग बाजार में एक बाइक के कार की टक्कर लग जाने से बवाल मच गया। बाइक चालक ने कार चालक को पकड़ कर पिटाई कर दी। मारपीट के कारण हंगामे को देखने वालों की भीड़ लगने से करीब एक घंटे तक रास्ता जाम हो गया। कार चालक के परिजनों को सूचना मिलने पर मौके पर पंहुचे परिजनों ने भी बाइक मालिक को सबक सिखाने की कोशिश की, लेकिन व्यापारियों नागरिकों ने उन्हें रोक दिया। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस दल ने भीड़ को खदेड़ कर जांच पड़ताल शुरू की।

घटना के अनुसार सूरज गुर्जर अपने परिवार वालों को लेकर महावीर मार्ग के रास्ते से गुजर रहा था, लेकिन बस स्टैंड के बाहर सड़क का निर्माण कार्य चलने की वजह से रास्ता बंद देख कार को वापस घुमा रहा था, जिससे एक कपड़े की दुकान के आगे सड़क पर खड़ी बाइक के टक्कर लग गई। बाइक मालिक कपड़े की दुकान पर काम करता है। बाइक मालिक हनुमान गुर्जर ने कार चालक सूरज को पकड़ कर मारपीट कर दी, जिससे सूरज के सिर पर चोट आई। मारपीट से गुस्साए कार में बैठी महिलाओं ने उतर कर मारपीट करने वाले को सबक सिखाने की चेतावनी दी, जिससे हंगामा हो गया। इससे लोगों की भीड़ लग गई।

उधर कार चालक के परिजनों को सूचना मिलने पर आए युवकों ने एक बार फिर कपड़े की दुकान पर हंगामा मचाया तथा मारपीट करने वाले की तलाश की, लेकिन वह जा चुका था। सूचना मिलने पर एएसआई अर्जुनलाल मय दलबल के घटना स्थल पर पहुंचे और भीड़ को हटया। मामले की पूछताछ के बाद बाइक को थाने ले जाया गया, पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई शुरू की।

मालपुरा. मारपीटके बाद बाजार में हंगामे के कारण भीड़ जमा हो जाने से रास्ता जाम हो गया। हंगामा देखते तमाशबीनों की भीड़।